फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Testing stalled due to lack of reagents in the machine, forcing 100 patients to go to private centers.

Mirzapur News: मशीन में रीजेंट नहीं होने से जांच ठप, 100 मरीजों को जाना पड़ता है निजी केंद्र

Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Testing stalled due to lack of reagents in the machine, forcing 100 patients to go to private centers.
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में रखी सीबीसी मशीन। स्रोत- संवाद
चील्ह, हलिया, छानबे क्षेत्र के पीएचसी मेें जांच के लिए हो रही परेशानी
विज्ञापन

मिर्जापुर। चील्ह, हलिया, छानबे क्षेत्र के पीएचसी मेें रीजेंट (जांच मशीन में लगने वाला केमिकल) नहीं होने से जांच ठप है। इसके कारण हर दिन करीब 100 मरीजों को निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ता है। ग्रामीण क्षेत्र के अस्पतालों में कई स्थानों पर जांच की मशीनें तो है पर रीजेंट का अभाव है। जांच में सबसे जरुरी जांच सीबीसी की होती है। बुखार हो या अन्य बीमारी डाॅक्टर सीबीसी की जांच जरूर कराता है। इस जांच में रक्त और प्लेटलेट्स का पता चल जाता है। इसके बाद भी पिछले 10 दिनों से मरीजों को जांच के लिए निजी लैब में जाना पड़ रहा है। हर स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन 30 स 35 मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा है।
चील्ह : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चील्ह पर इस समय लगभग 250 से 260 ओपीडी प्रतिदिन की होती है। इसमें बुखार से पीड़ितों की सीबीसी जांच डॉक्टर की ओर से लिखी जाती है। सीबीसी जांच से प्लेटलेट्स का पता चल जाता है। सीबीसी जांच न होने के कारण 30-35 मरीज प्रतिदिन बाहर के पैथोलॉजी में जांच कराने के लिए मजबूर है। डॉ धीरज जायसवाल ने बताया की डिमांड की गई है। जल्दी ही रीजेंट आने पर सीबीसी जांच होने लगेगा।
विज्ञापन

जिगना: पीएचसी विजयपुर सर्रोई में 10 दिन से सीबीसी मशीन से जांच रीजेंट न होने से बंद है। सीबीसी व टाइफाइड की जांच नहीं हो पा रही है। यहां भी प्रतिदिन 30 से करीब मरीजों को जांच के लिए बाहर जाना होता है। चिकित्सा प्रभारी पुनीत अग्रवाल ने बताया कि मशीन 10 दिन से बंद है। रीजेंट खत्म होने की रिपोर्ट भेजी गई है। जल्द ही रीजेंट आने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलिया: उच्चीकृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सीबीसी मशीन से जांच के लिए रीजेंट नहीं है। जिसकी वजह से लोगों की जांच नहीं हो पा रही है। उनको जांच के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। दूरी के कारण लोग आस-पास के निजी लैब में जांच करा ले रहे है।


..............................................................
क्या बोले मरीज

प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सरोई में टाइफाइड की जांच कराने आया था लेकिन नहीं हो पाया।
हिमांशु , सिंधुरिया


पिछले एक सप्ताह से बुखार आ रहा है। पीएचसी पर आया लेकिन सीबीसी जांच नहीं हो सका। बाहर लैब में कराना पड़ा।
-मयंक मिश्रा, श्री पट्टी


वर्जन
कुछ स्थानों पर रीजेंट न होने से सीबीसी की जांच प्रभावित है। बजट की मांग की गई है। बजट आने पर जांच की जाएगी।
डाॅ. वीके चौधरी, प्रभारी सीएमओ

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में रखी सीबीसी मशीन। स्रोत- संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में रखी सीबीसी मशीन। स्रोत- संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में रखी सीबीसी मशीन। स्रोत- संवाद

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर सर्रोई में रखी सीबीसी मशीन। स्रोत- संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed