{"_id":"662ec3b7cbe0f07bcb0646b4","slug":"temperature-reached-43-people-worried-due-to-heat-wave-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-115551-2024-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 43 पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 43 पर पहुंचा तापमान, लू के थपेड़ों से लोग परेशान
विज्ञापन
मिर्जापुर। अप्रैल माह के अंतिम सप्ताह में रविवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते लोगों का घरों से बाहर निकल पाना मुश्किल हो रहा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। धूप और गर्मी के चलते बाजार में शीतल पेय पदार्थ और गमछा, टोपी, धूप के चश्मे की मांग बढ़ गई है।
रविवार को सुबह 11 बजे अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा। दोपहर होते-होते एक डिग्री बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पछुआ हवा के चलते लू का भी प्रकोप रहा। शनिवार को देर रात गरज-चमक के साथ कुछ स्थानों पर हुई बूंदाबांदी से लोगों को भले ही राहत मिली हो, लेकिन दूसरे दिन रविवार को सुबह चिलचिलाती धूप में घर से बाहर निकल पाना मुश्किल हो गया। प्रचंड गर्मी में गन्ने का रस, शीतल पेय पदार्थों की मांग ज्यादा रही। गर्मी से राहत देने वाले नीबू पानी के अलावा लस्सी की मांग भी बढ़ गई है। हालांकि नीबू और लस्सी के दाम भी बढ़ गए हैं। 15 रुपये गिलास बिकने वाला गन्ने का रस इन दिनों 20 रुपये प्रति गिलास बिक रहा है। इसी तरह से 25 रुपये कुल्हण बिकने वाली 35 से 50 रुपये प्रति कुल्हण बिक रती है। इसी तरह पांच रुपये प्रति जोड़ा बिकने वाला नीबू इन दिन बाजार में दस रुपये जोड़ा बिक रहा है। ग्रामीण कृषि मौसम सेवा भू-भौतिकी विभाग बीएचयू के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह तथा मौसम वैज्ञानिक शिव मंगल सिंह ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। पछुआ हवा के चलते लू का प्रकोप बढ़ने की संभावना है।