फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Temperature dropped by two degrees due to rain, relief from humid heat

Mirzapur News: बारिश से दो डिग्री लुढ़का तापमान, उमस भरी गर्मी से मिली राहत

Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by two degrees due to rain, relief from humid heat
मिर्जापुर। शनिवार सुबह हुई बारिश से तापामान में दो डिग्री की गिरावट आई। इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। न्यूनतम तापमान में भी एक डिग्री कम हो गया। सुबह से बादल छाए रहे। सावन की फुहार से मौसम सुहाना बना रहा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चेतगंज, क्षेत्र में हुई बारिश से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद सूर्य देव के दर्शन से कुछ देर के लिए फिर से उमस बढ़ गई। थोड़ी देर बाद फिर बादल घिरने से लोग राहत में रहे। मौसम पूर्वानुमान के आधार पर ग्रामीण कृषि मौसम सेवा, भू भौतिकी विभाग बीएचयू वाराणसी के नोडल अधिकारी प्रो. रवि शंकर सिंह व तकनीकी अधिकारी शिव मंगल सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि आने वाले दिनों में बादल छाए रहने की संभावना है। गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश होने की संभावना है। ऐसे मौसम में हवा की गति भी सामान्य से अधिक रहेगी।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


बारिश से गिरे तीन कच्चे मकान

फोटो- 27
ड्रमंडगंज। क्षेत्र में बारिश से शुक्रवार की सुबह देवहट व लहुरियादह गांव में तीन कच्चे मकान गिर गए। संयोग से जान माल का हानि नहीं हुई। बताया जा रहा है कि यदि उस समय मकान के उस हिस्से में घर का कोई सदस्य रहता तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। लहुरियादह गांव निवासी वीरेंद्र कुमार कोल का कच्चा खपरैल का आधा हिस्सा भरभरा कर गिर गया। मकान गिरने की तेज आवाज सुनकर परिवार के लोग जब पहुंचे तो आशियाना धराशायी देख अवाक रह गए। तेज बारिश से शुक्रवार सुबह ही देवहट गांव निवासी राजकुमार धरिकार व अशोक कुमार धरिकार का भी मकान गिर गया। प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता ने आपदा प्रभावित तीनों परिवारों को हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed