फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teenager died due to drowning in the pond, dead body recovered

Mirzapur News: तालाब में डूबने से किशोर की मौत, उतराया मिला शव

Thu, 08 Jun 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Teenager died due to drowning in the pond, dead body recovered
अहरौरा। थाना क्षेत्र के सोनपुर गांव के अहिरूपुर बस्ती के पास स्थित कच्चे तालाब में बुधवार को दोपहर में किशोर का शव पानी में उतराया हुआ मिला। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर शिनाख्त कराई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सोनपुर गांव के अहिरूपुर बस्ती निवासी आशीष बिंद (15) पुत्र कैलाश बिंद मंगलवार की शाम घर से शौच के लिए निकले परंतु घर नहीं लौटे। चिंतित परिजन पूरी रात उनकी तलाश करते रहे, लेकिन पता नहीं चल सका। इस बीच बुधवार को दोपहर में तालाब के पानी में किशोर का शव उतराया देख कर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से किशोर के शव को बाहर निकलवाकर उसकी शिनाख्त कराई। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे किशोर के परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। परिजनों ने बताया कि आशीष मंगलवार की शाम शौच के लिए निकला था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कुमुद शेखर सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोर तालाब के पानी में डूब गया। इससे उसकी मौत हो गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के कारणों की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed