{"_id":"71e7392045ccfc99cd6bbc2229942f71","slug":"teejan-bai-covered-the-pandwani-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छा गई तीजनबाई की पांडवानी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छा गई तीजनबाई की पांडवानी
ब्यूरो/अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sun, 11 Oct 2015 01:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के लोहिया तालाब स्थित डैफोडिल्स पब्लिक स्कूल में चल रहे स्पीक मैके के दो दिवसीय अधिवेश के दूसरे दिन ख्यातिलब्ध कलाकार तीजनबाई ने पांडवानी की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम के दौरान तीजनबाई ने पांडवानी के विषय में बच्चों की जिज्ञासा भी शांत की। बताया कि उन्होंने महाभारत की कहानी अपने नाना से सुनी थी, उसके बाद 13 वर्ष की उम्र से ही उन्होंने गायन शुरू कर दिया था।
कार्यक्रम के दौरान उदयचंद्र परदेसी ने उ.प्र. के पारंपरिक गीतों और लोकगीतों की व्याख्या करते हुए मधुर गीतों को प्रस्तुत कर श्रोताओं की खूब वाहवाही लूटी।
विज्ञापन
इस अवसर पर संजीव कुमार की शहनाई की ध्वनि ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया, वहीं विदुषी मीता पंडित ने हिंदुस्तानी म्यूजिक के गीतों की भावपूूर्ण प्रस्तुति से कार्यक्रम को यादगार बना दिया।
इसके पूर्व विद्यालय के हाल में शनिवार की सुबह पांच से सात बजे तक नाद योग का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
सुबह नौ बजे से श्री रविराज सिंह ने स्वामी विवेकानंद के जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए वेदांत, दर्शन और गीता का उद्घरण देकर ब्रम्ह, माया, जीव और ईश्वर की व्याख्या की। इस दौरान विद्यालय के डायरेक्टर अमरदीप सिंह व अपराजिता सिंह सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।