फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Technical assistants demand hike in honorarium, submit memorandum.

Mirzapur News: तकनीकी सहायकों ने की मानदेय बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

Tue, 22 Sep 2026 01:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Technical assistants demand hike in honorarium, submit memorandum.
राजगढ़ में मानदेय बढ़ाने की मांग का ज्ञापन देते टीए।- सोशल मीडिया।
मांग पूरी न होने पर 26 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल और ईको गार्डन में धरने की दी चेतावनी
विज्ञापन

राजगढ़। मनरेगा के तकनीकी सहायक एसोसिएशन की ओर से सोमवार को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा। तकनीकी सहायकों ने मानदेय को बढ़ाकर 45 हजार रुपये प्रतिमाह करने के साथ यात्रा भत्ता और स्वास्थ्य सुविधाएं देने की मांग की। मांग पूरी न होने पर 26 सितंबर से प्रदेशव्यापी हड़ताल और लखनऊ के ईको गार्डन में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

ज्ञापन में तकनीकी सहायकों ने कहा कि मनरेगा और बीआरजीएफ योजना के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए उन्हें प्रतिदिन गांव-गांव जाना पड़ता है। इससे पेट्रोल पर करीब छह हजार रुपये प्रतिमाह खर्च होता है। आरोप लगाया कि यह खर्च भी उन्हें अपने मानदेय से ही वहन करना पड़ता है। मौजूदा मानदेय में परिवार का भरण-पोषण करना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed