फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   team reached to collect Information about compensation

ओलावृष्टि की हुई क्षतिपूर्ति की ली जानकारी

Thu, 15 Oct 2020 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
team reached to collect Information about compensation
मिर्जापुर। केंद्र सरकार की टीम ने बुधवार को विंध्याचल स्थित अष्टभुजा डाक बंगले पर अधिकारियों संग बैठक कर ओलावृष्टि प्रभावितों के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों की बैठक में टीम के सदस्यों ने कहा कि ओलावृष्टि से प्रभावित किसानों को उबारने के लिए केंद्र और राज्य सरकार ने मिलकर प्रभावित किसानों के लिए सहायता राशि तय किया है। जिसके तहत किसानों को उनके फसल के हुए नुकसान का मूल्यांकन करते हुए सहायता राशि देने का प्राविधान है। टीम के सदस्यों ने कहा कि किसानों को ओलावृष्टि का शत प्रतिशत लाभ मिले। इससे कोई कोई भी किसान वंचित न होने पाए इस बात का खास ख्याल रखने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने बताया कि पूर्व में हुए ओलावृष्टि से गेहूं, चना, मटर, अरहर आदि की प्रभावित हुई खेती का आंकलन संबंधित क्षेत्रों के राजस्व कर्मियों से कराया गया था। जिसके तहत शासन से 2019/20 में 23 करोड़ की सहायता राशि प्राप्त हुई। इसका प्रभावित लोगों में वितरण कराया गया था।
विज्ञापन

केंद्रीय टीम के सदस्यों को ओलावृष्टि प्रभावित तहसील सदर से गैपुरा निवासी किसान गोपाल ने बताया कि उन्हें 13 हजार पांच सौ की राशि प्राप्त हुई है। इसी प्रकार लालगंज तहसील क्षेत्र के पांडेयपुर कला गांव निवासी गिरधारी ने बताया कि उनकी चार बीघा जमीन थी। जिन्हें 13 हजार पांच सौ की राशि प्राप्त हुई है। मड़िहान, लालगंज, चुनार और सदर क्षेत्र के कई किसानों ने भी केन्द्रीय टीम के समक्ष प्रभावित राशि मिलने के बारे में जानकारी दी। बैठक में उपजिलाधिकारी सदर गौरव श्रीवास्तव सहित सभी उपजिलाधिकारी और संबधित जिलास्तरीय अधिकारी एवं ओलावृष्टि प्रभावित किसान उपस्थित रहे हैं। बैठक के पश्चात केंद्रीय टीम के अधिकारी जीआई बंसल, डाक्टर राजशेखर, डाक्टर बी गनेशराम ने जिले के संबंधित अधिकारियों संग ओलावृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए मौके का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनार/ जिगना। बुधवार को तहसील क्षेत्र में पहुंची केंद्रीय टीम ने ओलावृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा, किस गांव में कितने काश्तकारों के बीच वितरित हुआ। इसकी जानकारी ली
बुधवार की शाम गोबरदहा गांव में प्राथमिक विद्यालय पर पहुंची। टीम ने दूधिया रोशनी में गांव के अरबिंद कुमार, छोटेलाल, यशवंत सिंह, केवला देवी, विजय कुमार आदि काश्तकारों से मिलकर ओलावृष्टि से हुई क्षति के बारे में जानकारी हासिल की। इसके साथ ही सरकार द्वारा मुआवजे के रूप में मिलने वाली सहायता राशि की भी जानकारी ली। कुछ किसानों ने शिकायत किया कि किसान फसल बीमा का पैसा तो कटा लेकिन उसका भुगतान अभी नही मिल पाया। टीम में जीएस बंसल, राज शेखर व डॉ बी0गनेश राम शामिल रहे।इस दौरान उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र बहादुर सिंह, तहसीलदार अरूण कुमार गिरि, ग्राम प्रधान गोबरदहां छोटेलाल, शशिकेश सिंह, आदि प्रमुख मौजूद रहे ।

जिगना, बुधवार को दोपहर बाद केंद्रीय जलशक्ति नीतिआयोग जलसंसाधन मंत्रालय की टीम ने छानबे क्षेत्र के ग्राम पंचायत खम्हरिया कला व विरौरा मे ओलावृष्टि से हुई क्षति व किसानों को मिली राहत की हकीकत जानी। टीम ने किसान शिव चंद्र मिश्र पन्ना लाल पटेल कुलवंती बरमदीन आदि किसानों से ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों व सरकार द्वारा दिए गए राहत राशि की जानकारी ली। किसानों ने केसीसी व साधन सहकारी समित के बीमा का भुगतान न होने की बात बताई। टीम के साथ अपर जिलाधिकारी यू पी सिंह, एस डी एम सदर गौरव श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार संतोष कुमार के अलावा जिलापंचायत सदस्य प्रतिनिधि गिरधारी पाल ,ग्राम प्रधान पन्ना लाल पटेल, राम शंकर पांडेय, आशीष कुमार पांडेय, नारायण प्रजापति, इंद्रदेव सिंह सहित लेखपाल, कानूनगों व किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed