{"_id":"5e25b5e68ebc3e4ad74f7d56","slug":"teachers-transfer-mirzapur-news-vns5062066141","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब तक साढ़े चार सौ से अधिक लोगों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब तक साढ़े चार सौ से अधिक लोगों ने किया आवेदन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए अब तक साढ़े चार सौ से अधिक शिक्षकों ने आवेदन किया है। इसमें कई मामले आपसी सहमति के भी हैं। इतनी संख्या में हो रहे आवेदनों को देखकर बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारी आश्चर्य चकित हैं। उनका मानना है कि यदि इसी प्रकार शिक्षक जिले से बाहर जाते रहे तो पहले से ही शिक्षकों की कमी झेल रहा विभाग और परेशान होगा।
जिले में वर्तमान में इस स्थानांतरण के लिए साढ़े तीन सौ के आसपास पद रिक्ति हैं। पहली बार तो इतनी संख्या में अन्य जनपदों से शिक्षक इस जिले में आएंगे नहीं और यदि आ भी गए तो जितनी संख्या अब तक बाहर जाने के लिए पंजीकृत हो गई है तो उतने यदि चले गए तो भी परेशानी होगी। इसके बाद भी लगभग सौ का अंतर पड़ ही जाएगा। पिछली बार जो संख्या बाहर गई थी उसका लगभग चौथाई ही गैर जिलों से इस जिले में आए थे।
शिक्षकों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण के लिए निर्धारित तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई है। पहले आवेदन की अंतिम तिथि सोमवार को थी लेकिन सोमवार को ही यह तिथि एक सप्ताह के लिए बढ़ा दी गई। अब इसके लिए 28 जनवरी तक आवेदन करने का अवसर दे दिया गया है।