फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Teachers' promotions have been pending for 12 years; the government should accede to their demand.

Mirzapur News: शिक्षकों की 12 साल से लंबित है पदोन्नति, मांग को माने सरकार

Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 01:01 AM IST
विज्ञापन
Teachers' promotions have been pending for 12 years; the government should accede to their demand.
​मांगों के लिए ज्ञापन देते ​शिक्षक। सोशल मीडिया
मिर्जापुर। बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों ने 12 वर्षों से लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल पूरी कराने की मांग की है। मंगलवार को शिक्षकों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर एकत्र होकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बीएसए को सौंपा।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि पदोन्नति नहीं होने से सहायक अध्यापकों से प्रभारी प्रधानाध्यापक का कार्य लिया जा रहा है। ऐसे में लंबित पदोन्नति प्रक्रिया जल्द पूरी कर शिक्षकों को इसका लाभ दिया जाए। शिक्षकों ने बताया कि वर्ष 2024 में सचिव स्तर से पदोन्नति का आदेश जारी किया गया था, लेकिन अब तक क्रियान्वयन नहीं हो सका है। पदोन्नति में टीईटी की अनिवार्यता को लेकर स्थिति स्पष्ट होने के बाद शिक्षकों ने शासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। लंबे समय से पदोन्नति नहीं होने से शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ज्ञापन कार्यक्रम प्रदेश के सभी जनपद मुख्यालयों पर आयोजित किया गया। मिर्जापुर में अटेवा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह, प्रांतीय आईटी सेल प्रभारी कुंवर आकाश सिंह, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह (सोनू), राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के लालगंज ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप तिवारी, अटेवा जिला उपाध्यक्ष प्रभात श्रीवास्तव, महेश पांडेय और हलिया ब्लॉक अध्यक्ष खेमचंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed