फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Tavera rider dies due to roller collision

रोलर की टक्कर से टवेरा सवार की मौत

Sun, 28 Jun 2020 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:00 PM IST
विज्ञापन
Tavera rider dies due to roller collision
मिर्जापुर। पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास शनिवार की रात बारात से होकर घर लौटते समय सड़क की लेवलिंग कर रहे रोड रोलर की टक्कर से टवेरा चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे मंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने सड़क बना रही कंपनी पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

क्षेत्र के भेवर करमनपुर निवासी 48 वर्षीय संजय सिंह ट्रेवल एजेंसी चलाते थे। शनिवार को वह शादी में गहिरा गांव गए थे। शादी में शामिल होने के बाद रात में वह कार चलाकर घर आ रहे थे। रास्ते में पड़री थाना क्षेत्र के मोहनपुर पहाड़ी के पास रोड रोलर ने कार में टक्कर मार दी। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। चालक संजय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। रोलर का चालक मौका देखकर भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल को मंडलीय अस्पताल लेकर आए। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed