{"_id":"e43bdead84668d491092e79310793571","slug":"takurji-mass-holi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठाकुरजी का सामूहिक होली उत्सव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठाकुरजी का सामूहिक होली उत्सव
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
Updated Sun, 22 Feb 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूढ़ेनाथ मार्ग स्थित बेटी जी मंदिर परिसर स्थित सत्संग हाल में श्री ठाकुर जी का सामूहिक होली उत्सव रविवार को धूमधाम से मनाया गया।
वैष्णव भक्तों के घरों से महिलाएं श्री ठाकुर जी का शृंगार कर पूजन सामग्री लेकर पहुंची थीं, जहां अबीर-गुलाल लगाकर विधिवत पूजन-अर्चन किया गया। ढोल-मंजीरा के बीच महिलाओं ने भजन-कीर्तन के साथ नृत्य भी किया।
सामूहिक होली उत्सव के दौरान श्री ठाकुर जी का पूजन एवं भव्य आरती विधि-विधान से की गई। फल, मिष्ठान, ठंडई से श्री ठाकुर जी को भोग लगाया गया।
सत्संग भवन हाल में लड्डू गोपाल व श्रीनाथ जी को महिलाएं अपने घर से शृंगार करके पूजन सामग्री के साथ पहुंचीं, जहां विधि-विधान से लड्डू गोपाल व श्रीनाथ जी का पूजन-अर्चन किया गया।
श्री लड्डू गोपाल जी का पुष्पों से किया गया भव्य शृंगार दर्शन कर श्रद्धालु निहाल हो उठे। सत्संग हाल में महिलाआें ने यमुनाष्टक का पाठ सामूहिक रूप से किया। तत्पश्चात महिलाओं ने होली गीत व नृत्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
पुरुष भक्ताें ने ढप बजाकर होली गाया और जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर ठाकुर जी का पूजन एवं भव्य आरती विधि-विधान से की गई। भक्तों के बीच प्रसाद भी वितरित किया गया।
श्री ठाकुर जी की सामूहिक होली उत्सव के दौरान दीनानाथ तिवारी, पार्वती बिहानी, गुंजन अग्रवाल, प्रेमरतन राठी, दाऊलाल बिहानी, विजय लक्ष्मी, रेणु लड्ढा, सुंदर लाल डागा, गोपाल कृष्ण लड्ढा, रेनू अग्रवाल, संगम लाल आदि मौजूद रहे।