Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Office-bearers of the SP Trade Wing take to the streets in protest against online business.

Mirzapur News: ऑनलाइन व्यापार के विरोध में सड़क पर उतरे सपा व्यापार सभा के पदाधिकारी

Thu, 05 Nov 2026 01:53 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Office-bearers of the SP Trade Wing take to the streets in protest against online business.
आनलाइन कारोबार को लेकर प्रदर्शन करते समाजवादी व्यापार सभा के लोग। स्रोत- सपा
छोटे और मंझोले दुकानदारों पर पड़ रहा असर, सुविधाएं बंद करने की मांग
विज्ञापन

मिर्जापुर। ऑनलाइन व्यापार के बढ़ते चलन से छोटे और मंझोले कारोबारियों के सामने खड़े हो रहे संकट को लेकर समाजवादी व्यापार सभा ने विरोध जताया। व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष गणेश केसरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सड़क पर उतरकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने ऑनलाइन व्यापार को मिल रही सुविधाओं पर सवाल उठाते हुए इसे खुदरा कारोबारियों के लिए नुकसानदेह बताया।


जिलाध्यक्ष गणेश केसरी ने कहा कि डिजिटल युग में ऑनलाइन खरीदारी का दायरा तेजी से बढ़ रहा है। इसका सीधा असर छोटे और मंझोले दुकानदारों के कारोबार पर पड़ रहा है। ग्राहक ऑनलाइन खरीदारी की ओर बढ़ रहे हैं, जिससे स्थानीय बाजारों में दुकानदारों की बिक्री प्रभावित हो रही है। इसके चलते कई व्यापारी आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। उनके सामने परिवार का भरण-पोषण करना भी मुश्किल हो रहा है। सरकार से छोटे और मंझोले व्यापारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन व्यापार को दी जा रही सुविधाओं पर रोक लगाने की मांग की। प्रदर्शन में आदर्श यादव, राकेश यादव, विकास केसरी, राजकुमार, रमेश सोनी, राजेश कसेरा, मुकेश गुप्ता, रवि मेहरोत्रा, रवि उमर, मनीष गुप्ता, प्यारेलाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed