Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Three employees suspended; preparations underway to take action against 16 account holders

Mirzapur News: तीन कर्मचारी निलंबित, 16 खातेदारों पर शिकंजे की तैयारी

Thu, 05 Nov 2026 01:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Three employees suspended; preparations underway to take action against 16 account holders
10 साल के भुगतान का हिसाब खंगाल रही ऑडिट टीम, पूर्व अफसरों और ठेकेदारों पर भी लटकी कार्रवाई की तलवार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिंचाई विभाग में 15 करोड़ 58 लाख के एरियर भुगतान के घोटाले में अब तक विभागीय स्तर पर अब तक दो लिपिक और एक चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को निलंबित किया जा चुका है। जांच के दायरे में 16 खातेदारों को चिह्नित कर उनके खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी गई है। लिपिक जितेंद्र कुमार के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज हो चुकी है। एक बाबू समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। संबंधित कार्यालयों और संभावित ठिकानों पर दबिश के बावजूद अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

पूर्व अधिशासी अभियंताओं के कार्यकाल की भी होगी जांच
प्रयागराज की ऑडिट टीम ने वर्ष 2016 से अब तक हुए भुगतान की जांच कर रही है। ऐसे में तत्कालीन अधिकारियों की भूमिका भी महत्वपूर्ण हो गई है। भुगतान की स्वीकृति किसने दी, अभिलेखों का सत्यापन किस स्तर पर हुआ और संदिग्ध रकम किन खातों में पहुंची, इन बिंदुओं पर जांच आगे बढ़ रही है। यदि अभिलेखों में गड़बड़ी की पुष्टि होती है तो पूर्व अधिकारियों की जवाबदेही भी तय होगी।
विज्ञापन

इनसेट
10 साल के भुगतान का हिसाब खंगाल रही है ऑडिट टीम
सिंचाई विभाग में एरियर भुगतान घोटाले की जांच अब बड़े अधिकारियों और ठेकेदारों तक पहुंच रही है। 10 साल के भुगतान का हिसाब खंगाल रही ऑडिट टीम की पड़ताल में पूर्व अधिशासी अभियंताओं की भूमिका भी जांच के दायरे में आ सकती है। वर्ष 2016 से 2026 तक मिर्जापुर नहर प्रखंड, नलकूप और लघु डाल नहर प्रखंड में हुए भुगतान की फाइलें खोली जा रही हैं। वेतन, एरियर और मेडिकल मद में जारी रकम का मिलान किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लघुडाल: घोटाले में लिपिक का आया नाम, नोटिस जारी

सिंचाई विभाग में एरियर घोटाले में लघुडाल नहर प्रखंड के लिपिक के भी जांच के घेरे में आने के बाद बुधवार को विभाग में हड़कंप मचा रहा। लिपिक विक्रम की पत्नी के बैंक खातों में रकम भेजी गई थी। बुधवार देर शाम अधिशासी अभियंता लघुडाल राजाराम ने विक्रम को नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब मांगा है। जवाब नहीं देने पर कार्रवाई होगी।
विभाग में घोटाले के लिए 18 अक्तूबर को मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमोद कुमार ने अपने कार्यालय में तैनात लिपिक जितेंद्र को निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद एक बाबू समेत 16 अन्य लोगों के खिलाफ शहर कोतवाली में तहरीर दी थी। पुलिस संबंधित कार्यालयों में पूछताछ के साथ आरोपियों के ठिकानों पर दबिश भी दे चुकी है। लघुडाल नहर प्रखंड कार्यालय में अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की जा चुकी है। लिपिक विक्रम के संबंध में अधिशासी अभियंता लघुडाल राजाराम ने कहा विभाग से पत्र मिला है। मामले में जांच पड़ताल कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


वर्जन
बैंक खाते की जांच के बाद घोटाले में नाम आने पर दो लिपिकों को निलंबित कर दिया गया है। साथ ही इस मामले में शामिल चतुर्थ श्रेणी की महिला कर्मचारी को अधिशासी अभियंता ने निलंबित कर दिया है।

-एस.एन. शर्मा, अधीक्षण अभियंता सिंचाई कार्य मंडल।
वर्जन
एमसीडी की तरफ से एरियर घोटाले से संबंधित मामले अपने विभाग के लिपिक विक्रम के नाम का पत्र प्राप्त हुआ है। इस संबंध में संबंधित लिपिक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। दो दिन के अंदर संतोषजनक जवाब न मिला तो कार्रवाई की जाएगी।
-राजाराम, अधिशासी अभियंता लघुडाल नहर प्रखंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed