{"_id":"6aeb969ca7a651ee490b4b86","slug":"rachna-from-mirzapur-receives-state-level-recognition-for-her-outstanding-work-in-girls-education-mirzapur-news-c-192-1-svns1033-164442-2026-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिर्जापुर की रचना को राज्य स्तरीय सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: बालिका शिक्षा में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिर्जापुर की रचना को राज्य स्तरीय सम्मान
विज्ञापन
लखनऊ में सम्मानित होती रचना पाठक, सोशल मीडिया
- बालिकाओं के सशक्तीकरण के क्षेत्र में स्थापित की विशिष्ट पहचान
मिर्जापुर। बालिका शिक्षा, महिला सशक्तीकरण, लैंगिक समानता और सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उल्लेखनीय कार्य करने वाली जिला मिर्जापुर की शिक्षिका व जिला नोडल बालिका शिक्षा तथा सहायक अध्यापक, कंपोजिट विद्यालय मुहकुचवा, नगर, रचना पाठक को लखनऊ के गोमती नगर स्थित स्टडी हॉल एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से राज्य स्तरीय सम्मान से सम्मानित किया गया।
स्टडी हॉल एजुकेशन फाउंडेशन बेसिक शिक्षा विभाग, यूनिसेफ एवं समग्र शिक्षा के साथ मिलकर वर्ष 2030 तक बाल विवाह को पूरी तरह समाप्त करने, घरेलू हिंसा और लैंगिक भेदभाव जैसी सामाजिक समस्याओं के विरुद्ध जागरूकता फैलाने के लिए प्रतिबद्ध है। सम्मान समारोह में पूर्व शिक्षा निदेशक सर्वेंद्र विक्रम बहादुर सिंह, महिला कल्याण उपनिदेशक अनु, पूर्व निदेशक बालिका शिक्षा मुकेश, समाज कल्याण लेखा विभाग की सुप्रिया, एडवोकेसी डिपार्टमेंट की प्रियंका सहित अनेक गणमान्य अतिथि रहे।