फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   take action against who do not wear mask

मास्क न लगाने वालों के खिलाफ करें कार्रवाई

Thu, 25 Jun 2020 09:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jun 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
take action against who do not wear mask
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र पीयूष श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को पुलिस लाइन स्थित मनोरंजन कक्ष में सैनिक सम्मेलन व अपराध गोष्ठी किया। गोष्ठी से पहले आईजी ने पुलिस लाइन गेट पर स्थापित कोविड-19 केयर हेल्प डेस्क से सैनिटाइजर का प्रयोग कर अपने हाथ को साफ किया व थर्मल स्कैनिंग के माध्यम से चेकिंग कराया।
विज्ञापन

सैनिक सम्मेलन में विभिन्न थानों व पुलिस लाइन से आए पुलिस कर्मचारियों की समस्या पूछी। आईजी ने सभी कर्मचारियों को बीट क्षेत्र के निरीक्षण के दौरान कोविड-19 के संक्रमण के दृष्टिगत सर्तकता बरतने सुरक्षात्मक उपाय मास्क, सैनिटाइजर, हैंड ग्लब्स का प्रयोग करने का निर्देश दिया। साथ ही बताया कि कोई भी पुलिस कर्मी बिना हैंड ग्लब्स के चेकिंग नहीं करेगा। प्रत्येक विवाद में बीट सूचना जरुर अंकित कराई जाय। सीओ और थानाध्यक्ष को मास्क न लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। साथ ही टाप-10 अपराधियों, अवैध शस्त्र के विरुद्ध अभियान, पुराने गैगों के भौतिक सत्यापन करने, गोवध पर पूर्ण नियंत्रण रखने, आईजीआरएस प्रार्थना-पत्र, कांवड़ यात्रा, महिला संबंधी अपराधों में अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर संजय कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक आपरेशन अजय कुमार, क्षेत्राधिकारी सदर संजय सिंह, क्षेत्राधिकारी नगर सुधीर कुमार, क्षेत्राधिकारी आपरेशन हितेंद्र कृष्ण, क्षेत्राधिकारी लालगंज भानु प्रताप, क्षेत्राधिकारी चुनार सुशील कुमार यादव, जिला कारागार अधीक्षक अनिल राय आदि रहे।
विज्ञापन

विवेचना निस्तारण में मिर्जापुर प्रदेश में प्रथम
मिर्जापुर। विवेचना निस्तारण में मिर्जापुर प्रदेश में प्रथम व पुराने मुकदमों के निस्तारण में रेंज में प्रथम आया है। प्रदेश और रेंज में प्रथम आने पर पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा व सराहना की। जिला कारागार में कोविड-19 प्रोटोकाल के फालो करने के तरीकों की सराहना करते हुए कारागार अधीक्षक की प्रशंसा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

योगा-प्रणायाम करें पुलिसकर्मी
मिर्जापुर। पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए नियमित रूप से प्रतिदिन 30 मिनट योगासन, प्राणयाम,ध्यान का अभ्यास करने, गरम पानी को सेवन करने, दिन में एक बार पुदीना के पत्ते, अजवाइन को पानी डालकर भाप लें। गले व खांसी होने पर लौंग के चूर्ण के साथ गुड़ या शहद को मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें। हाथों को एल्कोहलयुक्त हैंडवाश व पानी से लगातार धोते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed