फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Swami Prasad Maurya targets Hindus, this cannot make his politics shine: Aparna Yadav

स्वामी प्रसाद मौर्य हिंदुओं को टारगेट करते हैं, इससे उनकी राजनीति नहीं चमक सकती : अपर्णा यादव

Tue, 04 Nov 2025 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
Swami Prasad Maurya targets Hindus, this cannot make his politics shine: Aparna Yadav
गर्भवती महिलाओं की गोदभराई करती राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अर्पणा यादव, स्रोत संवाद
विंध्याचल। राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को मिर्जापुर में थीं। उन्होंने कस्तूरबा बालिका विद्यालय और शिवपुर आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। इसके बाद समीक्षा बैठक की। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने महिला क्रिकेट का विश्वकप जीतने पर भारतीय महिला टीम को बधाई दी। कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं हैं। अवसर मिलने पर वे सौ की जगह दौ सौ प्रतिशत क्षमता का प्रदर्शन करती हैं। पत्रकारों के यह पूछे जाने पर कि उमर खालिद का कहना है कि वह पढ़ा लिखा है, आतंकी कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि यह कहना कि अधिक पढ़ा लिखा होना आतंकवादी न होने की गारंटी नहीं है। ओसामा बिन लादेन भी बहुत पढ़ा लिखा था। स्वामी प्रसाद मौर्य की बात पर कहा कि वे हिंदुओं को टारगेट करते हैं। इससे वह अपनी राजनीति नहीं चमका सकते। हिंदू शांत नहीं बैठेगा। इसका मतलब यह नहीं कि वह उनको भड़का देंगे। इसी प्रकार प्रमोद तिवारी के कथन कि इंदिरा गांधी का भी यह सपना था कि महिलाएं विश्वकप जीतें, कहा कि हो सकता है यह उनका सपना रहा हो। लेकिन पीएम मोदी व योगी इस समय महिलाओं के लिए बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। उन्होंने जिस तरह से महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिया। साथ ही हमारी ड्रोन दीदी ,लखपति दीदी या जो भी योजनाएं है उनमें महिलाओं की बड़ी सहभागिता है। अभी 63 हजार पुलिस भर्ती में 30 हजार से अधिक महिलाओं की नियुक्ति हुई है ।
विज्ञापन





बच्चों का किया अन्नप्राशन व महिलाओं की गोद भराई
संवाद न्यूज एजेंसी मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने सोमवार को विंध्याचल व छानबे में कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण किया। छात्राओं से बातचीत की। पोषाहार कारखाने का निरीक्षण किया। उन्होंने शिवपुर स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। वहां उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की तथा बच्चों का अन्नप्राशन किया। निरीक्षण के दौरान छात्रों से संवाद भी किया। बच्चों से गिनती पहाड़ा सहित कई अन्य सवाल भी पूछे। विद्यालय के कमरे में कम रोशनी होने पर कहा कि सभी कमरों में पर्याप्त मात्रा में रोशनी रहे ताकि बच्चे अध्ययन कर सकें। इस दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी वाणी वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी व अन्य थे। जिगना में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय नेवढिया का निरीक्षण किया। छात्राओं के साथ भोजन के बाद जागृति प्रेरणा महिला संकुल समिति गैपुरा में समूह की महिलाओं से बातचीत किया। भटेवरा में राजभोग पोषाहार कारखाना का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लॉक मुख्यालय पर अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उपाध्यक्ष ने कस्तूरबा गांधी की छात्राओं से बातचीत करके उनके करिअर की जानकारी ली। छात्राओं से कहा कि वे शिक्षित होकर समाज व देश की सेवा करें तथा नाम रोशन करें और आत्मनिर्भर बनें। गैपुरा में समूह की महिलाओं से योजनाओं की जानकारी लेते हुए उनसे समस्या और सुझाव के बारे में चर्चा की। इस दौरान उपायुक्त श्रमरोजगार रमाशंकर सिंह, जिला प्रोवेशन अधिकारी शक्ति त्रिपाठी, बीडीओ रामपाल, बीईओ राजेश श्रीवास्तव, एडीओ पंचायत बृजेश सिंह, डॉ. रत्नाकर मिश्रा थे।
विज्ञापन



मां विंध्यवासिनी का किया दर्शन पूजन
विंध्याचल। राज्य महिला आयोग के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री अपर्णा यादव ने सोमवार को मां विंध्यवासिनी देवी का दर्शन पूजन किया। पुरानी वीआईपी से हाथों में माला फुल प्रसाद लेकर गणेश द्वार की ओर गर्भ गृह में पहुंचकर विधि विधान पूर्वक दर्शन पूजन अर्चन कर परिक्रमा पथ पर स्थित हवन यज्ञ शाला में आहुति दी। दर्शन पूजन अर्चन करने के बाद व अपने निर्धारित कार्यक्रम की ओर प्रस्थान कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed