{"_id":"6895b92baf32567f95047126","slug":"survey-started-for-new-vending-zone-in-varanasi-city-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: वाराणसी शहर में नए वेंडिंग जोन के लिए शुरू हुआ सर्वे, अधिकारियों ने कई इलाकों का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: वाराणसी शहर में नए वेंडिंग जोन के लिए शुरू हुआ सर्वे, अधिकारियों ने कई इलाकों का किया निरीक्षण
Fri, 08 Aug 2025 02:16 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 08 Aug 2025 02:16 PM IST
सार
Varanasi News: अधिकारियों ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। सभी जोनल अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। जिसका मिलान यातायात विभाग और पुलिस विभाग की रिपोर्ट से किया जाएगा।
विज्ञापन
Varanasi City
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी शहर में बेहतर यातायात के साथ वेंडिंग जोन के लिए बृहस्पतिवार से सर्वे शुरू किया गया है। इसमें नगर निगम, पुलिस, यातायात विभाग और फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति के सदस्य हैं। जो आठों जोन में नए वेंडिंग जोन के लिए सर्वे कर रहे हैं। सर्वे के बाद स्थान तय हो जाएंगे कि कहां पर वेंडिंग जोन होंगे। इसके बाद कारोबार करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर भेलूपुर, कोतवाली, आदमपुर, दशाश्वमेध, रामनगर, सारनाथ, मांडवी, वरुणा पार जोन में अधिकारियों ने कई इलाकों का निरीक्षण किया। सभी जोनल अधिकारी अपनी रिपोर्ट देंगे। जिसका मिलान यातायात विभाग और पुलिस विभाग की रिपोर्ट से किया जाएगा। इसके अलावा फेरी पटरी वालों की भी राय लेकर इन वेंडिंग जोन को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; काशीवासियों ध्यान दें: स्मार्ट मीटर के साथ चेक मीटर लगाना होगा जरूरी, उपभोक्ताओं के समस्या का होगा समाधान
विज्ञापन
टाउन वेंडिंग कमेटी की बैठक के बाद इन वेंडिंग जोनों को अंतिम रूप दिया जाएगा। पहले 63 वेंडिंग जोन थे। जिन्हें यातायात विभाग ने जाम का हवाला देकर खत्म कर दिया है। इनमें से केवल 10 स्थान ही फाइनल हैं। अब नए सिरे से सर्वे शुरू किया गया है जल्द ही शहर की सूची सामने आएगी।