फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Surveillance will be done from water and land to sky

जल-जमीन से लेकर आकाश से होगी निगहबानी

Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Surveillance will be done from water and land to sky
मिर्जापुर। एक अगस्त को विंध्य कॉरिडोर के शिलान्यास के लिए गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग तैयारियों में जुट गया है। डीआईजी जे रविंद्र गौड़ ने कार्यक्रम स्थल जीआईसी में तैयारियों का जायजा लिया। लगभग तीन हजार पुलिसकर्मी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। इसके अलावा सुरक्षा के लिए अन्य जांच एजेंसियां भी रहेंगी। कार्यक्रम स्थल पर जमीन से लेकर आकाश तक सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध रहेंगे। गंगा नदी में भी सुरक्षा के चाक-चौबंद की जाएगी। विंध्याचल के देवरी में हैलीपैड बनाया जा रहा है। यहां दो हैलीपैड बन रहे। एएसपी सिटी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि गृहमंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। तीन हजार से अधिक पुलिस कर्मचारियों को सुरक्षा के लिए लगाया जाएगा। वाराणसी जोन और आस-पास के जोन से पुलिस फोर्स की मांग की गई है। सुरक्षा में 10 एएसपी, 23 डीएसपी, 40 निरीक्षक, 250 उप निरीक्षक, पांच महिला उप निरीक्षक, 1700 कांस्टेबल, 50 महिला कांस्टेबल, 10 कंपनी पीएसी रहेगी। 10 कंपनी पीएसी में एक कंपनी फ्लड की रहेगी। जमीन के साथ आकाश और जल मार्ग में गंगा नदी में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे है। जल पुलिस, एनडीआरएफ की टीम के साथ एटीएस की दो टीमें रहेंगी। बम डिस्पोजल दस्ता भी रहेगा।
विज्ञापन

विंध्याचल और जीआईसी में तैनात रहेंगे स्नाइपर
मिर्जापुर। गृहमंत्री और मुख्यमंत्री की सुरक्षा में फोर्स के साथ सुरक्षा के लिए स्पेशल फोर्स भी तैनात रहेगी। एटीएसटीम के सदस्य विंध्याचल और जीआईसी मैदान के आस-पास के घरों की छतो पर वाइनाकुलर लेकर तैनात रहेंगे। वाइनाकुलर से दूर तक देखा जा सकता है। किसी भी प्रकार के सुरक्षा में चुक होने पर स्नाइपर और अन्य फोर्स एक्शन लेगी।
विज्ञापन

गंगा नदी में जल पुलिस करेगी पेट्रोलिंग
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी का मंदिर गंगा किनारे स्थित है। इसे देखते हुए गंगा नदी में भी विशेष सुरक्षा रहेगी। जल पुलिस और एनडीआरएफ की टीम नाव से गंगा नदी में पेट्रोलिंग करती रहेगी। ड्रोन कैमरे से भी नजर रखी जाएगी। शुक्रवार की दोपहर विंध्याचल में ड्रोन कैमरे से सुरक्षा व्यवस्था को परखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed