फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stretched blanket of fog

तनी कोहरे की चादर

Sat, 07 Jan 2017 12:31 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर Updated Sat, 07 Jan 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
Stretched blanket of fog
घना कोहरा

विज्ञापन
सर्दी का सितम इस कदर कि शुक्रवार की अल-सुबह ही नगर क्षेत्र में चारों तरफ लंबी कोहरे की चादर फैली रही, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। दोपहर 12 बजे के बाद घने कोहरे के छटने से आम जनमानस को ठंड व कोहरे से राहत मिली। घने कोहरे से जहां सड़कों पर चलने वाले छोटे-बड़े वाहन रेंगते नजर आए।

 


कड़ाके की सर्दी और शीतलहर शुक्रवार को और सताने लगी। पूरवाई के चलते शाम को गलन बढ़ गई। पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री जबकि अधिकतम 22 डिग्री सेल्यिस रिकार्ड किया गया। शाम को पारा 15 डिग्री पर था। इससे घर से बाहर निकलने वाले लोग ठंड से ठिठुरते नजर आए। विंध्याचल रोड, शास्त्री सेतु, जंगीरोड, सिविल लाइन रोड, संकटमोचन रोड सहित कई अन्य मार्गों पर चलने वाले वाहन अपने वाहन के हेड लाइट जला कर चल रहे थे। कोहरे व ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले बच्चों को हुई।

विज्ञापन

 

बच्चे बकायता स्वेटर, जैकेट, टोपी, मफलर, दस्ताना, जूता आदि पहनकर ही अपने-अपने स्कूलाें को गए। गलन-ठिठुरन व कोहरे का कहर वर्तमान समय कहर बरपा रही है। कड़ाके की पड़ रही ठंड के बावजूद जिला व पालिका प्रशासन की तरफ से अलाव जलवाने की व्यवस्था नहीं होने से जनमानस को ठंड से ठिठुरना पड़ रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed