फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Storm, water

आंधी, पानी से गिरे विद्युत पोल, दो सौ गांव अंधेरे में

Mon, 29 Jun 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Storm, water
जमालपुर। क्षेत्र मे रविवार की रात आंधी व पानी से क्षेत्र की चरमराई विद्युत व्यवस्था से दो सौ से अधिक गांव अंधेरे मे गुजर बसर कर रहे हैं। आंधी के चलते लगभग एक दर्जप विद्युत पोल धराशायी हो गए हैं। विद्युत पोल गिरने से सैकड़ों गांव कि विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई है। सुबह बिजली के अभाव में लोग पानी तक के लिए तरस रहे हैं।आंधी और पानी से जमालपुर फीडर व बरईपुर फीडर के लिए निकलने वाले 11 हजार एचटी लाईन के खंभे गिर जाने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। जमालपुर विद्युत उपकेंद्र के चारों फीडरों की विद्युत आपूर्ति बाधित है। यही स्थिति नारायनपुर विद्युत उपकेंद्र की भी है। सभी फीडर बंद हैं। क्षेत्र मे विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से करीब दो सौ गांवों मे चौदह घंटो से अंधेरा पसरा हुआ है। बरसात व उमस भरे मौसम मे बिजली न रहने से लोग हाल बेहाल हो गए। उपभोक्ताओं के बिजली चलित सारे उपकरण बंद हो गए। बिजली के अभाव में पंप आदि न चलने से लोग पानी तक के लिए तरस गए। मोबाइल चार्जिंग के लिए भी लोग इधर-उधर जुगाड़ मे लगे रहे। फाल्ट के नाम पर मनमानी तरीके से बिजली कटौती की जाती है। हल्की सी बरसात मे भी जर्जर तार व पोल के चलते आए दिन विद्युत उपकरण जल कर खराब हो जाते है। उपभोक्ताओं रविप्रकाश त्रिपाठी, विवेक पांडेय, अशोक कुमार, अनिल कुमार ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी चल रहा है। एक सप्ताह मे मात्र दो ही दिन विद्युत आपूर्ति हो पाई है। इस बारे में अवर अभियंता संतोष कुमार मौर्या ने बताया कि कैलहट से लेकर जमालपुर में कुल एक दर्जन विद्युत पोल गिरे हैं। तेजी से कार्य कराया जा रहा है। ठीक होते ही क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बहाल करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed