फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stoppage of Dhanbad-Coimbatore Amrit Bharat Express at Mirzapur

Mirzapur News: धनबाद-कोयंबटूर अमृत भारत एक्सप्रेस का मिर्जापुर में ठहराव

Sat, 22 Aug 2026 12:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Stoppage of Dhanbad-Coimbatore Amrit Bharat Express at Mirzapur
-यात्रियों को दक्षिण भारत जाने में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। धनबाद से कोयंबटूर के बीच नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन आज से शुरू होने जा रहा है। खास बात यह है कि इसका ठहराव मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर भी होगा। इससे जिले के यात्रियों को दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों तक जाने के लिए बेहतर और सीधी रेल सुविधा मिलेगी। ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर शनिवार से और 22364 कोयंबटूर-धनबाद मंगलवार से चलेगी।
उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि धनबाद से कोयंबटूर जाने वाली ट्रेन रविवार को रात 11:52 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी और 11:54 बजे रवाना होगी। वापसी में कोयंबटूर से धनबाद जाने वाली ट्रेन गुरुवार को रात 2:15 बजे मिर्जापुर पहुंचेगी और 2:17 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन

मिर्जापुर के यात्रियों को पं. दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन धनबाद और गया के साथ ही मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु के कई शहरों तक पहुंचने की सुविधा मिलेगी। ट्रेन मिर्जापुर के बाद प्रयागराज छिवकी, मानिकपुर, सतना, कटनी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, चंद्रपुर, बल्हारशाह, वारंगल, विजयवाड़ा, नेल्लोर, रेनिगुंटा, काटपाडी, सेलम, इरोड, तिरुप्पुर होते हुए कोयंबटूर पहुंचेगी। इससे नौकरी, कारोबार, शिक्षा और इलाज के सिलसिले में दक्षिण भारत जाने वाले यात्रियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


22 को धनबाद से, 25 अगस्त को वापसी
रेल प्रशासन के अनुसार ट्रेन संख्या 22363 धनबाद-कोयंबटूर का संचालन 22 अगस्त से प्रत्येक शनिवार को होगा। वहीं ट्रेन संख्या 22364 कोयंबटूर-धनबाद 25 अगस्त 2026 से प्रत्येक मंगलवार को चलेगी। ट्रेन में 11 सामान्य, आठ स्लीपर, एक पेंट्री कार और एसएलआर/डी-2 समेत कुल 22 अमृत भारत कोच होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed