फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Stay away from drugs, do not give temptation for votes

मादक पदार्थों से दूर रहें, मतों के लिए न दें प्रलोभन

Sat, 03 Apr 2021 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Apr 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Stay away from drugs, do not give temptation for votes
लालगंज। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह के साथ गंगहरा कला प्राथमिक विद्यालय के साथ रामपुर वासित अली प्राथमिक विद्यालय में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अलग-अलग बैठकें की। इसमें उन्होंने मतदाताओं से मादक पदार्थों से दूर रहने की सलाह दी। साथ ही चुनाव में विभिन्न पदों के दावेदारों से मतों के लिए लोगों को प्रलोभन न देने की अपील की।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि निर्भीक स्वतंत्र दबाव मुक्त मतदान करने का अधिकार मतदाता का है। साथ ही चेतावनी भी दी कि मतदाताओं को किसी भी प्रकार अवैध शराब, गांजा और दावत से प्रभावित करने की जानकारी मिली तो ऐसे व्यक्ति के विरुद्ध सख्ती के साथ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित होगी। कहा कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होगा। उन्होंने कहा कि दारू, गांजा व अवैध मादक सामग्री का प्रयोग करते कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। गंगहरा निवासी अवनींद्र कुमार दुबे ने जिलाधिकारी से मतदाता सूची में छूटे हुए नामों को जोड़ने की बातें पूछी तो जिलाधिकारी ने बताया कि मतदाता सूची के अंतिम प्रकाशन के बाद प्रक्रिया बंद हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि गांव में 92 लोगों को 107, 116 में पाबंद किया गया है। जानकारी के दौरान थाना प्रभारी ने बताया कि 2015 में इस बूथ पर विवाद हुआ था। जिसमें लाठी चार्ज कर जनता को नियंत्रित किया गया था। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि और लोगों को चिह्नित करके 107, 116 में पाबंद करें। इस अवसर अनीस अहमद उर्फ जंगाली, अच्छे खान, मोहम्मद शमीम, आफताब अहमद, उमा शंकर पांडेय, शमीम अहमद ,समेत लालगंज प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र राय, चौकी प्रभारी रवि कांत मिश्रा, उप निरीक्षक रामेश्वर यादव , लहंगपुर चौकी प्रभारी रविकांत मिश्रा, अमरेश चन्द्र दुबे, मुट्टुर पटेल, कमला, प्रभाकर के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन

चुनाव आचार संहिता की दी जानकारी
लालगंज। जिलाधिकारी ने बैठक में प्रत्याशियों से परिचय करते हुए आचार संहिता संबंधित जानकारी दी। कहा कि प्रत्याशी मतदान स्थल से 200 मीटर की दूरी पर अपना कैंप लगाएंगे। आदर्श आचार चुनाव संहिता के अनुरूप प्रत्याशी चुनाव आयोग से तय मानक के दायरे में पैसा खर्च करें। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिंह ने कहा कि त्रिस्तरीय पंचायत मेंचुनाव आचार संहिता के विरुद्ध किसी भी प्रकार की गतिविधि करते कोई पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed