फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP leaders opposed the proposed increase in house tax and water tax

Mirzapur News: प्रस्तावित गृहकर और जलकर वृद्धि का सपा नेताओं ने किया विरोध

Tue, 11 Mar 2025 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
SP leaders opposed the proposed increase in house tax and water tax
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की बैठक सोमवार को लोहिया ट्रस्ट कार्यालय में हुई। इसमें 2027 विधानसभा चुनाव और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम चलाने का निर्णय लिया गया। बैठक में जनपद की मूलभूत समस्याओं सड़क, सफाई, खाद, पानी और बिजली के अलावा नगरपालिका क्षेत्र में प्रस्तावित गृहकर और जलकर वृद्धि का सपा नेताओं ने विरोध किया।
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि समाजवादियों की लाल टोपी क्रांति का प्रतीक है। लाल टोपी का गौरवशाली इतिहास है। भाजपा को समाजवादियों की लाल टोपी पर कीचड़ उछालने का कोई अधिकार नहीं है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में दल के कर्मठ, समर्पित और जुझारू कार्यकर्ताओं को ही चुनाव लड़ाया जाएगा। जनपद की कानून व्यवस्था बिगड़ गई है। आए दिन लूटपाट हत्याएं हो रही हैं। जनता 2027 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेगी। बैठक में आदर्श यादव, जगदंबा सिंह पटेल, शिवशंकर सिंह यादव, मुन्नी यादव, आशीष यादव, अरशद अली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed