{"_id":"586fe9044f1c1b005215c13d","slug":"sp-is-to-improve-the-image-play","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा छवि सुधारने के लिए कर रही नाटक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा छवि सुधारने के लिए कर रही नाटक
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Sat, 07 Jan 2017 12:29 AM IST
विज्ञापन
गोपाल टंडन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी धाम में शुक्रवार शाम भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल जी टंडन ने मत्था टेका। बाद में होटल गायत्री में पत्रकार वार्ता के ने कहा कि मां विंध्यवासिनी व जनता के आशीर्वाद से हम अच्छी सरकार बनाने की तरफ अग्रसर हैं।
समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री की छवि को सुधारने के लिए काफी बड़ा नाटक कर रही है तथा प्रदेश की जनता का ध्यान भंग करने का प्रयास किया जा रहा है।
सपा के शासनकाल में सबसे ज्यादा पुलिस पर हमले एवं महिला उत्पीड़न के सबसे अधिक मामले हुए।
अपराधों से प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। पिछली दोनों सरकारों का कुशासन से त्रस्त जनता भाजपा की सरकार चाहती है। इस बार पूर्ण बहुमत से हमारी सरकार बनेगी। परिवर्तन यात्राओं को प्राप्त जनसमर्थन यह जाहिर हो चुका है। नगर अध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी, संजय यादव, संतोष गोयल, सुशील विश्वकर्मा, हर्षित खत्री, संजय यादव, संतोष गोयल, कुमार गौरव, ओपी सिंह, मोहित मिश्र साथ रहे।