फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SP and Kshatriya Sabha did not get permission for the program

Mirzapur News: सपा और क्षत्रिय सभा को कार्यकम के लिए नहींं मिली अनुमति

Sat, 12 Apr 2025 12:59 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:59 AM IST
विज्ञापन
SP and Kshatriya Sabha did not get permission for the program
12 अप्रैल को क्षत्रिय महासभा की ओर से राणा सांगा के अपमान के विरोध में प्रदर्शन और इसी दिन समाजवादी पार्टी की स्वाभिमान-स्वमान अभियान पद यात्रा निकलनी थी। दोनों पक्षों को प्रशासन ने कार्यक्रम के लिए अनुमति नहीं दी है। आक्रोश और विवाद की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। सपा अपने कार्यालय और क्षत्रिय महासभा बीएलजे के मैदान में सभा करेगी। सुरक्षा के लिए जीआईसी से लेकर सपा कार्यालय और कलेक्ट्रेट तक फोर्स तैनात रहेगी। देवी चौधरी, जिलाध्यक्ष, समाजवादी पार्टी ने बताया कि जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट से स्वाभिमान-स्वमान पद यात्रा निकलनी थी। जो कलेक्ट्रेट, साइलस तिराहा, कचहरी पेट्रोल पंप, रमईपट्टी होते लोहिया ट्रस्ट पर पहुंचती। प्रशासन ने इसकी अनुमति नहीं दी है। कार्यालय के अंदर की कार्यक्रम होगा। जिला प्रशासन से कहा गया कि उनके कार्यालय के पास क्षत्रिय महासभा के लोग आएंगे तो जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। दिलीप सिंह गहरवा, कार्यक्रम संयोजक, क्षत्रिय महासभा ने बताया कि राणा सांगा के अपमान के विरोध में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं मिली है। बीएलजे के मैदान में कार्यक्रम किया जाएगा। क्षत्रिय समाज अपने महापुरुषों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा। नितेश सिंह, एएसपी सिटी ने बताया कि सपा और क्षत्रिय महासभा दोनों को अनुमति प्रदान नहीं की गई है। सपा अपने कार्यालय और क्षत्रिय महासभा बीएलजे मैदान पर सभा करेगी। सुरक्षा में एक कंपनी आरएफ, दो कंपनी पीएसी, आठ थानाध्यक्ष को लगाया गया है। थाना और पुुलिस चौकी से 200 पुलिसकर्मी समेत 500 की फोर्स तैनात रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed