फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Songs sung in memory of Jesus

प्रभु यीशु की याद में गाए गीत

Tue, 26 Dec 2017 12:12 AM IST
mirzapur news
mirzapur news Updated Tue, 26 Dec 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
जिले भर में क्रिसमस का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर चर्च में विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। क्रिसमस के मौके पर प्रार्थना सभा में देश में खुशहाली, अमन-चैन व भाईचारे की कामना की गई। मसीही समाज के लोगों ने प्रभु यीशु की याद में गीत गाए व इस खुशी के मौके पर एक दूसरे को क्रिसमस की बधाई दी। सेंटा क्लाज ने बच्चों को उपहार के रूप में चाकलेट व टाफियां बांटे। क्रिसमस के उपलक्ष्य में चर्च को रंग बिरंगे झालरों व लाइटों से सजाया गया था। नगर के मिशन कंपाउंड स्थित इमानुएल चर्च में सोमवार सुबह साढ़े नौ बजे से साढ़े 11 बजे तक प्रार्थना सभा में विशेष प्रार्थना किया गया। कार्यक्रम में मसीही समुदाय के लोगों ने यीशु जी आएंगे, ईशु जी आएंगे गीत पर झूमते रहे। चर्च में पादरी सुरेश मसीह ने मसीही समुदाय को देश में अमन-चैन, एकता व अखंडता का संदेश दिया। सभा में बड़ी संख्या में मसीही समुदाय के लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

  उधर भुजवा चौकी स्थित इटरनल ग्रेस चर्च, यीशु दरबार में यीशु जन्मोत्सव का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर चर्च में प्रार्थना के बाद भजन व गीत का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ यीशु दरबार के रेव्यू विजय कुमार एम ने प्रार्थना कर किया। इसके बाद उपस्थित मसीही समुदाय को प्रभु यीशु के बारे में विस्तार से बताने के बाद उनके आदर्शों पर चलने व देश में अमन चैन का संदेश दिया। त्योहार पर प्रभु यीशु मसीह के जन्म को स्मरण किया गया। हजारों की संख्या में मसीही समुदाय ने उपस्थित होकर जन्मोत्सव का आनंद उठाया।
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार नगर के संत थॉमस स्कूल, लोवर लाइन स्थित चर्च में प्रभु यीशु के आगमन के अवसर पर भव्य रूप से फूल मालाओं एवं विद्युत झालरों से सजाया गया। हाफ नाइट रात्रि 12 बजे चर्च में प्रार्थना सभा हुई। इसमें लोगों ने एक दूसरे से खुशी का इजहार करते हुए क्रिसमस की बधाइयां दी। सोमवार सुबह चर्च में फादर मेल्विन डिसूजा ने प्रार्थना किया। कछवां संवाददाता के अनुसार िक्रिश्चियन हास्पीटल के कैंपस में प्रभु यीशु के जन्मोत्सव पर बच्चों ने कैंडिल जला कर मार्च निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद प्रार्थना सभा में प्रार्थना किया गया। तत्पश्चात चर्च में केक काटा गया। इस अवसर पर बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्ररूतुत किया। इस दौरान फादर येशु रत्नम, विजय डेविड अंजला दीप आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed