फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Soldiers of 21 companies of Central Police Force camped in the district

Mirzapur News: केंद्रीय पुलिस बल के 21 कंपनियों के जवानों का जिले में डेरा

Thu, 27 Apr 2023 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Soldiers of 21 companies of Central Police Force camped in the district
मिर्जापुर। छानबे विधानसभा क्षेत्र में हो रहे उप चुनाव और निकाय चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बल की 21 कंपनियों के जवानों को भेजा गया है। जवान चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए जिले में भ्रमण कर रहे हैं। इसके अलावा अभी फोर्स की मांग भी की गई है। चुनाव सेल की तरफ से बूथवार फोर्स की तैनाती की तैयारी भी की जा रही है। जिले में 10 मई को छानबे विधानसभा में हो रहे उप चुनाव में मतदान होना है। इसके अगले दिन 11 मई को निकाय चुनाव के दूसरे चरण के तहत जिले के तीन नगर पालिका परिषदों और एक नगर पंचायत के अध्यक्ष व वार्ड सभासदों के चुनाव के लिए मतदान होना है। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा ने बताया कि जिले में अभी 21 कंपनी केंद्रीय पुलिस बल के जवान आए हैं। एक कंपनी में लगभग 100 लोग शामिल रहते हैं। दो हजार से अधिक फोर्स जिले में है। केंद्रीय पुलिस बल में सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, एसएसबी, बीएसएफ आदि के जवान शामिल हैं। केंद्रीय पुलिस बल के जवान जिले भर में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लालगंज, हलिया आदि क्षेत्रों में केंद्रीय सुरक्षा बल के जवान भ्रमण कर रहे हैं। अराजक तत्वों का चेतावनी भी दी जा रही है। साथ ही लोगों से मतदान की अपील भी जा रही है। थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि वे केंद्रीय पुलिस बल के जवानों के साथ क्षेत्र में भ्रमण करें। उन्होंने बताया कि अभी और फोर्स की मांग की गई है। किस बूथ पर कितने जवानों की तैनाती की जाएगी, इसकी तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed