फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Society will progress only when women are empowered: Anurag

महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज उन्नति करेगा: अनुराग

Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 02:00 AM IST
विज्ञापन
Society will progress only when women are empowered: Anurag
चुनार राजकीय महाविद्यालय में महिला सशक्तिकरण पद यात्रा में शामिल छात्राओं को संबोधित करते विधाय - फोटो : Samvad
मिशन शक्ति फेज-6 सेवा संकल्प अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित
विज्ञापन

चुनार। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विश्राम सिंह राजकीय महाविद्यालय में बुधवार को मिशन शक्ति फेज-6, सेवा संकल्प अभियान और रोवर्स-रेंजर्स के संयुक्त तत्वावधान में महिला सशक्तीकरण विषय पर पदमार्च निकाला गया। मुख्य अतिथि विधायक अनुराग सिंह ने कहा कि महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज उन्नति करेगा।
कहा कि प्राचीन काल से ही समाज में महिलाओं की सक्रिय भूमिका रही है। शिक्षित महिलाओं से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है। अध्यक्षता कर रहीं महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. माधवी शुक्ला ने महिला शिक्षा के महत्व के बारे में बताया। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन रोवर्स-रेंजर्स को श्रमदान, ध्वज शिष्टाचार, स्मार्टनेस एवं गुड ऑर्डर, स्काउट-गाइड इतिहास, विभिन्न प्रकार के झंडों, झंडा मोड़ने और झंडे के माप की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें रोवर्स-रेंजर्स की वर्दी और खेल प्रतियोगिताओं का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. कुसुम लता, डॉ. भास्कर प्रसाद द्विवेदी, डॉ. अवधेश सिंह यादव, डॉ. नलिनी सिंह, डॉ. शिव कुमार, डॉ. शैलेंद्र सहित शिविर प्रशिक्षक आनंद कुमार मौर्य (मुख्य प्रशिक्षण आयुक्त), अमरावती और रुचि मौजूद रहीं। शिविर में बड़ी संख्या में रोवर्स-रेंजर्स ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed