{"_id":"66c7ca71c4dee0c3d40c2776","slug":"sister-attacked-with-an-ax-brother-in-laws-boil-mirzapur-news-c-192-1-svns1035-120959-2024-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: कुल्हाड़ी से साली पर किया हमला, जीजा का फोड़ा सिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: कुल्हाड़ी से साली पर किया हमला, जीजा का फोड़ा सिर
विज्ञापन
राजगढ़। भीटी गांव में जीजा के घर आई महिला पर गांव के ही युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा की भी युवक ने पिटाई कर सिर फोड़ दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है।
चुनार थाना क्षेत्र के वन इमिलिया गांव निवासी 33 वर्षीय मंजू देवी अपने जीजा 35 वर्षीय अवधेश कुमार के घर राजगढ़ थाने के भीटी गई थीं। बुधवार की शाम मंजू व उनके जीजा परिवार के सदस्यों के साथ घर में बैठे हुए थे। उसी बीच पुराने विवाद में गांव के ही युवक ने घर में घुसकर मंजू पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे जीजा अवधेश कुमार की भी पिटाई कर युवक ने सिर फोड़ दिया। घटना की जानकारी पीड़ित ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी राजगढ़ में इलाज कराने के बाद महिला की तहरीर पर मुकदमा मुकमा दर्ज किया। राजगढ़ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि भीटी गांव में मारपीट के दौरान एक महिला व एक पुरुष घायल हाे गए। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।