{"_id":"683a0799ce562401ef0f2daa","slug":"silence-in-the-village-chaupal-officials-did-not-come-villagers-returned-disappointed-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-134527-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: ग्राम चौपाल में सन्नाटा, नहीं आए अधिकारी, निराश लौटे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: ग्राम चौपाल में सन्नाटा, नहीं आए अधिकारी, निराश लौटे ग्रामीण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। ग्राम चौपाल के नाम पर ब्लॉकों में केवल कोरम पूरा किया जा रहा है। कहीं सहायक विकास अधिकारी या फिर सचिव ग्राम प्रधान संग कुछ ग्रामीण बैठकर खानापूर्ति कर रहे हैं।
शुक्रवार को सिटी ब्लॉक के हुरुआ में फरियादी तो आए लेकिन जिम्मेदार अधिकारी नहीं पहुंचे। 12.30 बजे पंचायत भवन पर मात्र सफाईकर्मी मौके पर नजर आया, जो कुर्सियां आदि समेट रहा था।
पूछे जाने पर सफाईकर्मी ने बताया कि आठ से 10 की संख्या में कुछ ग्रामीण मौके पर अधिकारियों का इंतजार करते रहे। न आने पर वापस लौट गए। ग्राम प्रधान के बारे में सफाईकर्मी ने बताया कि प्रधान तीन से चार चक्कर लगाकर चले गए। इस संबंध में सचिव का मोबाइल स्वीच ऑफ रहा। ग्राम प्रधान बृजेश कुमार ने बताया कि सुबह नौ बजे अधिकारी और कर्मचारी आए थे। फरियाद सुना गया। वहीं सफाईकर्मी की बात पर विश्वास करें तो कोई मौके पर नहीं पहुंचा। बघेडाकला में हुई सुनवाई
विज्ञापन
जिगना, ब्लॉक छानबे के ग्राम पंचायत बघेडाकला में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण प्रेमचंद पटेल, ग्राम विकास अधिकारी सौम्या सिंह ने शिकायतें सुनीं। प्रधान विजय शंकर बिंद ने बताया कि हर घर नल योजना का लाभ ग्रामीणों को नहीं मिल रहा है। कई लोगों ने आवास व मनरेगा मजदूरी न मिलने की शिकायत की।