फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Show cause notice issued on 20th after signing and leaving

Mirzapur News: हस्ताक्षर बनाकर चले जाने पर 20 को कारण बताओ नोटिस

Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2024 01:26 AM IST
विज्ञापन
Show cause notice issued on 20th after signing and leaving
मिर्जापुर। परिषदीय विद्यालयों की 70वीं जनपदीय बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता सोमवार से शुरू हो गई। इसका समापन 10 दिसंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता स्थल से 20 शिक्षामित्र व अनुदेशक हस्ताक्षर बनाकर मौके से गायब हो गए। उनको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजन के लिए जिले के शिक्षकों, शिक्षामित्रों व अनुदेशकों की ड्यूटी लगाई गई है। प्रतियोगिता का दो दिन आयोजन होना था। कई समितियों का गठन कर प्रतियोगिता की जिम्मेदारी दी गई थी। इसमें से कई लोग आए तो लेकिन उद्घाटन समारोह के बाद वे आयोजन स्थल से गायब हो गए। बीच में कई बार जरूरत पड़ने पर उनको बुलाया गया लेकिन वे नहीं आए। बीएसए अनिल कुमार वर्मा ने हस्ताक्षर बनाकर मौके से गायब होने वाले शिक्षामित्रों अथवा अनुदेशकों को चिह्नित करने का निर्देश दिया। इसके बाद संबंधित लोगों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। बीएसए ने बताया कि संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संबंंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed