{"_id":"681672f9852e79a66f062835","slug":"shiv-sarovar-will-be-renovated-with-rs-80-lakh-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-133212-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: 80 लाख रुपये से होगा शिव सरोवर का जीर्णोद्धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: 80 लाख रुपये से होगा शिव सरोवर का जीर्णोद्धार
विज्ञापन
जिगना। छानबे क्षेत्र नेगुरा रिबई सिंह में शिव सरोवर के जीर्णोद्धार के लिए शनिवार को लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह की मौजूदगी में तीर्थ राज सिंह ने भूमि पूजन किया। जिला पंचायत 80 लाख रुपये से जीर्णोद्धार और सुंदरीकरण कराएगा।
इलाहाबाद उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मंजूरानी सिंह चौहान और लोक सेवा आयोग के सदस्य कल्पराज सिंह के प्रयास व एमएलसी श्यामनरायण सिंह के सहयोग से जिला पंचायत 80 लाख रुपये से शिव सरोवर का जीर्णोद्धार कराएगा। बता दें कि तालाब के सुंदरीकरण के लिए कल्पराज सिंह ने अपनी भूमि दान देने की बात कही है।
बताया जाता है कि निःसंतान दंपती पुत्र प्राप्ति के लिए पुत्रदा शिवमंदिर में दर्शन करने से पूर्व इसी शिव सरोवर में स्नान करते थे। इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि प्रेम बहादुर सिंह, पंचबहादुर सिंह, छैल बहादुर सिंह, भोलानाथ सिंह, राकेश चतुर्वेदी, गुलाब सिंह, आलोक पांडेय, सुजीत मोदनवाल, अभिषेक सिंह, आशीष सिंह व ज्ञानेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।