फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Shepherd died by drowning in a pit

Mirzapur News: गड्ढे में डूबकर चरवाहे की मौत

Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Shepherd died by drowning in a pit
पड़री। थाना क्षेत्र के बौड़री और गोपालपुर गांव के बीच स्थित हाई माई आश्रम के पास सोमवार को सुबह चरवाहा गड्ढे में भेड़ों को नहलाते समय डूब गया। उसे बचाने में उसके साथ गए लोग भी डूबने लगे, हालांकि वे किसी तरह से बाहर आ गए। आस-पास के लोगों को बुलाकर पानी में डूबे चरवाहा को बाहर निकाला गया। तब तक उसकी मौत हो गई थी।
विज्ञापन

मड़िहान थाना क्षेत्र के दांंती कोटवा पांडेयपुर निवासी झिलमिल पाल (55) सोमवार को सुबह भेड़ चराने के लिए पड़री थाना क्षेत्र के बौडरी और गोपालपुर के बीच स्थित हाई माई आश्रम की ओर आए थे। वे भेड़ों को पास के एक गड्ढे में नहलाने लगे। भेड़ों को नहलाते समय वे गड्ढे में गहरे पानी में जाने से डूबने लगे। साथ मौजूद लोग बचाने के लिए गड्ढे में उतरे, परंतु तैरना नहीं आने के कारण गहरे जल में फंसते देख वे सब बाहर आ गए। आसपास से ग्रामीणों को बुलाकर झिलमिल को बाहर निकाला गया। परिजन उनको लेकर मंडलीय अस्पताल गए। जहां डाॅक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। झिलमिल दो भाइयों में छोटे थे। उनसे तीन पुत्र और चार पुत्रियां हैं। इनमें से तीन पुत्रियों और एक पुत्र की शादी हो चुकी है। मौत से परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष पड़री अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि गड्ढे में डूबने से चरवाहा की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed