फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Sheesh, presented in front of mother Vindhyavasini, asked for vows

मां विंध्यवासिनी के आगे नवाए शीष, मांगी मन्नतें

Wed, 14 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 14 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sheesh, presented in front of mother Vindhyavasini, asked for vows
विंध्याचल। कोरोना संक्रमण के प्रकोप के बीच चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन बुधवार को मां विंध्यवासिनी के दरबार में श्रद्धा विश्वास के साथ श्रद्धालु पहुंचे। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने माता दरबार में मत्था टेका। मां विंध्यवासिनी माता का मंगला आरती श्रृंगार के बाद सुबह छह बजे आम श्रद्धालुओं के लिए मंदिर का कपाट खोल दिया गया। मां विंध्यवासिनी के दरबार में बुधवार की सुबह की अपेक्षा दोपहर में राजश्री आरती के बाद श्रद्धालुओं की भीड़ नाममात्र देखी गई। गलियों में लंबी कतारें देखने को नहीं मिली। भोर में मंगला आरती के उपरांत सुबह छह बजे से शुरू हुआ दर्शन-पूजन का सिलसिला देर रात नौ बजे मंदिर बंद होने तक चलता रहता है। देवी का दर्शन-पूजन करने से पहले श्रद्धालु पतित पावनी मां गंगा में डुबकी लगा रहे थे। इसके बाद विंध्य धाम की गलियों में सजी दुकानों पर से माला-फूल, नारियल-चुनरी, लाची दाना, रक्षा, सिंदूर, कपूर आदि लेकर लोग विंध्यधाम पहुंचे। जहां पर पुलिस प्रशासन की ओर से थर्मल स्कैनर के उपरांत मंदिर परिसर में प्रवेश दिया जा रहा था। मां विंध्यवासिनी का दर्शनकर अधिकांश भक्त नंगे पांव पैदल परिक्रमा कर अष्टभुजा, काली खोह, तारा देवी एवं भैरव बाबा मंदिर पहुंचकर दर्शन व पूजन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed