{"_id":"58addc384f1c1b3018b23783","slug":"shabby-wire-supported-by-pillars-400-village-electrification","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर तार-खंभों के सहारे 400 गांवों को बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर तार-खंभों के सहारे 400 गांवों को बिजली
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Thu, 23 Feb 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Mentally disturbed young man climb on electricity pole
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
करीब दो दशक पूर्व खींचे गए जर्जर तार व पोल के सहारे मझवां विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी ब्लॉक में विद्युत आपूर्ति कराई जा रही है। आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त कराने के प्रति न तो कोई जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं और न ही विद्युत विभाग। बिजली अभाव में सार्वजनिक नलकूप, राजकीय नलकूप व पंप कैनाल निष्प्रयोज्य साबित हो रहे हैं।
मझवां विधानसभा क्षेत्र के पहाड़ी ब्लॉक में बनाये गए विद्युत सब-स्टेशन अपनी उम्मीदाें पर खरे नहीं उतर रहे हैं। बिजली के ओवरलोड से निजात के लिए सब स्टेशन की क्षमता वृद्धि बढ़ाने की कई बार मांग की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जबकि विद्युतीकरण कराकर बिजली की मांग बढ़ा दी गई है, लेकिन जर्जर तार व पोल के चलते सुचारू रूप से बिजली की सप्लाई नहीं हो पा रही है। बिजली के अभाव में जहां खेती-किसानी प्रभावित होती है, वहीं उद्योग-धंधों सहित बच्चों का पठन-पाठन भी बाधित होता है।
विद्युत सब स्टेशन पड़री से पड़री व गोल्हनपुर फीडर से पहाड़ी सहित आधा राजगढ़ ब्लॉक के छोटे-बड़े करीब दो सौ गांवाें में विद्युत आपूर्ति की जाती है, वहीं अकसौली विद्युत सब स्टेशन महेवा व कनौरा फीडर से आधा सिटी व पहाड़ी ब्लॉक के छोटे-बड़े करीब दो सौ गांवाें की विद्युत सप्लाई की जाती है। करीब दो दशक पूर्व खींचे गए विद्युत तार व पोल के जर्जर होने विद्युत आपूर्ति आए दिन ठप रहती है। पड़री विद्युत सब-स्टेशन पर विद्युत आपूर्ति पावर हाउस पिरल्लीपुर से की जाती है, जबकि अकसौली फीडर पर नगर मिर्जापुर के फतहां पावर हाउस से आपूर्ति होती है।
विज्ञापन
विद्युत सब-स्टेशनों पर ओवरलोड के चलते आए दिन बिजली ट्रिप कर जाती है, जिससे बिजली के आने व जाने का कोई समय निर्धारित नहीं है। क्षेत्र के विद्युत सब स्टेशनों पर लाइन मैन का अभाव बना रहता है, यदि कहीं फाल्ट की स्थिति हो जाती है तो लाइन मैन को खोजना पड़ता है।