{"_id":"670f863ef3fbe418d50f1079","slug":"seven-year-child-died-in-road-accident-at-mirzapur-2024-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mirzapur News: घर के बाहर खेल रहा था सात साल का मासूम, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mirzapur News: घर के बाहर खेल रहा था सात साल का मासूम, ट्रैक्टर से कुचलकर हुई मौत; परिवार में मचा कोहराम
Wed, 16 Oct 2024 02:54 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 16 Oct 2024 02:54 PM IST
सार
मिर्जापुर जिले में हादसे में एक सात साल के मासूम की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब बच्चा घर के बाहर खेल रहा था। ट्रैक्टर ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रोते - बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मिर्जापुर जिले के चील्ह थाना क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव के पास बुधवार की सुबह गिट्टी लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने घर के बाहर खेल रहे बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
यह है पूरा मामला
क्षेत्र के मुजेहरा कला गांव निवासी राजवीर (07) पुत्र जितेंद्र वर्मा घर के बाहर खेल रहा था। इस दौरान गांव की ओर जा रहा गिट्टी लदे ट्रैक्टर ने बालक को कुचल दिया। हादसे में बालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए पीएचसी ले गए, जहां से उसे ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। ट्रामा सेंटर मिर्जापुर पहुंचने पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बालक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बालक दो भाई एक बहन में सबसे छोटा था।
विज्ञापन