पटेहरा। लगातार बारिश के चलते लालापुर गांव में छह कच्चे मकान गिर गए। हादसे में छोटे कोल, मालती, रीता, दयाशंकर, प्रेम और सीमा का परिवार बेघर हो गया। मकानों में रखा अनाज, कपड़े और गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया। पीड़ितों ने प्रशासन से आर्थिक सहायता, तिरपाल और रहने की व्यवस्था कराने की मांग की है। राजस्व टीम को सूचना दे दी गई है।
सक्तेशगढ़: राजगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के नुनौटी के पूर्वा शोभऊ में लगातार हो रही बारिश से कच्चा मकान भरभराकर गिर गया। हादसे के समय मकान में सो रही गृहणी ने समय रहते बाहर निकलकर जान बचा ली। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन मकान गिरने से गृहस्थी का सामान मलबे में दबकर क्षतिग्रस्त हो गया। गांव निवासी प्रमिला ने बताया कि शनिवार रात खाना खाने के बाद वह अपने कच्चे मकान में अकेली सो रही थीं। तेज बारिश के बीच मिट्टी की दीवारों से आवाज आने लगी। खतरे को भांपते हुए वह बाहर निकल गईं।