{"_id":"65b10bdfcb2097dcd1028c4d7c01cdf0","slug":"seeking-to-end-the-reservation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरक्षण समाप्त करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरक्षण समाप्त करने की मांग
ब्यूरो, अमर उजाला,मिर्जापुर
Updated Tue, 14 Jul 2015 12:52 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण समाप्त करने की मांग को लेकर सोमवार को नगर के विंध्यवासिनी पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति को पत्रक प्रेषित किया।
प्रदर्शन के दौरान बच्चे आरक्षण हटाओ देश बचाओ का नारा लगा रहे थे।
राष्ट्रपति को भेजे गए पत्रक में कहा गया कि आजादी के बाद से ही विभिन्न स्तरों पर पिछड़ी जाति, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति को आरक्षण का लाभ दिया जा रहा है।
इससे मेधावी छात्र अधिकतम प्रतिशत से उत्तीर्ण हो जाने के बावजूद अपने अधिकार से वंचित हो रहे हैं, ऐसी स्थिति में छात्रा कुंठा से ग्रसित हो रहे हैं।
विज्ञापन
छात्रों ने मांग किया कि आरक्षण का लाभ लेने वाले विभिन्न वर्ग के छात्रों को अध्ययन के लिए आर्थिक मदद सहित विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी जाएं, लेकिन विभिन्न स्तर की नौकरियों एवं विद्यालयों, महाविद्यालयों में प्रवेश में आरक्षण दिए जाने के प्राविधान को अब बनाए रखना किसी भी कीमत पर छात्रों द्वारा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
इस दौरान हर्ष नारायण दूबे, समीर पांडेय, निहाल दूबे, पीयूष, शशांक, रजत, ज्ञानचंद्र, देवेश आदि रहे।