{"_id":"68700e2ba157cf1d90019f39","slug":"secretary-should-speed-up-loan-distribution-and-recovery-yogendrapal-mirzapur-news-c-192-1-svns1034-136504-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋण वितरण और वसूली में सचिव लाएं तेजी : योगेंद्रपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋण वितरण और वसूली में सचिव लाएं तेजी : योगेंद्रपाल
विज्ञापन
ऋण वितरण व वसूली में किसी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। खामिया पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उक्त बातें संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक योगेंद्र पाल सिंह ने जिला सहकारी बैंक सभागार में सचिवों की बृहस्पतिवार को हुई समीक्षा बैठक के दौरान कही।
बैठक के दौरान संयुक्त आयुक्त एवं संयुक्त निबंधक ने ऋण वितरण व वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान उन्होने सहकार से समृद्धि बी-पैक्स, कंप्यूटराइजेशन, ग्रामीण गोदाम आडिट व विधानसभा अथवा विधान परिषद में लंबित प्रश्न व नियम मामले, डाटावेस तथा सहकारी परिसम्मपत्तियों की समीक्षा की।
बैठक में मुख्य अतिथि सभापति डॉ. जगदीश सिंह पटेल के अलावा सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक अमित कुमार पांडेय, सीईओ राजकुमार यादव, बैंक उप महाप्रबंधक मंजूषा देवी सहित जिले के सभी एडीसीओ और एडीओ मौजूद रहे।