फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secret of missing files revealed through footage

Mirzapur News: फुटेज से खुला गायब फाइलों का राज

Mon, 22 Apr 2024 03:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
Secret of missing files revealed through footage
मड़िहान। राजस्व परिषद के अध्यक्ष के निरीक्षण के दौरान गायब की फाइलों की खोज के लिए सीसी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फाइलें गायब करने वाले कर्मचारी का राज खुलने के बाद उसके खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। हालांकि तहसील के अधिकारी फाइल गायब होने की बात से इनकार कर रहे हैं।
विज्ञापन

चर्चा है कि छह में से पांच फाइल चहारदीवारी के समीप पड़ी मिली है। एक और फाइल खोजी जा रही है। बताया जा रहा है कि सीसी फुटेज में कर्मचारी को न्यायालय से फाइल ले जाते देखा गया है। इसके बाद फुटेज को सुरक्षित रखवा लिया गया। कर्मचारी के बयान की मोबाइल फोन से वीडियोग्राफी कराई गयी। अब सवाल उठ रहा है कि न्यायालय में नियुक्त कर्मचारी उस वक्त क्या कर रहे थे, जबकि फाइलों के रखरखाव और सुरक्षा की जिम्मेदारी उन्हीं की है। सभी का गला फंसने से कार्रवाई करने में कठिनाई आ रही है। इसके लिए सुझाव लिया जा रहा है। चर्चा यह भी है कि आरोपी के खिलाफ तहरीर तैयार की जा रही है। हालांकि मुकदमा दर्ज कराने के लिए अधिकारी के आदेश का इंतजार हो रहा है। चर्चा है कि कृषक दुर्घटना बीमा से संबंधित 42 फाइलों की रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी ही नहीं गई। एक साल से मृत लोगों के आश्रित सहायता का इंतजार कर रहे हैं और तहसील से मिर्जापुर तक का चक्कर लगा रहे हैं। इस संबंध में उपजिलाधिकारी युगांतर त्रिपाठी का कहना है कि फाइल गायब नहीं है। कार्यों की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed