फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Secondary teachers will surround the assembly on December 1

Mirzapur News: एक दिसंबर को विधानसभा का घेराव करेंगे माध्यमिक शिक्षक

Thu, 30 Nov 2023 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Nov 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Secondary teachers will surround the assembly on December 1
मिर्जापुर। नगर के एएसजे इंटर काॅलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेत नारायण) गुट की जिला कार्यकारिणी की बैठक हुई। इसमें एक दिसंबर को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करने के संबंध में रणनीति तय की गई। साथ ही आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि शासन और प्रशासन शिक्षकों की समस्याओं पर चुप्पी साधे हुए हैं। चेतावनी के बाद भी कोई कदम नहीं उठाया गया। तदर्थ शिक्षकों को हटा दिया गया। अब वे कहां जाएंगे। जिले में आठ तदर्थ शिक्षकों को हटाया गया है। इसी प्रकार पुरानी पेंशन क मामला भी है। कई राज्यों में पुरानी पेंशन की बहाली हो गई है, लेकिन उत्तर प्रदेश में इस पर कोई बात ही नहीं हो रही है। इसलिए शिक्षक संघ आंदोलन के लिए विवश हैं। उन्होंने आह्वान किया कि जिले से अधिक से अधिक शिक्षक लखनऊ पहुंचकर धरने में शामिल शामिल हों। इसके लिए जिला स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई। बैठक में अन्य वक्ताओं ने भी विचार प्रकट किए। बैठक में मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र प्रताप तिवारी, जिला मंत्री रविंद्र नारायण सिंह, सागर लाल सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed