फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   SDM Sadar conducted an investigation for recovery of outstanding royalty

Mirzapur News: बकाया रायल्टी की वसूली के लिए एसडीएम सदर ने की जांच

Fri, 29 Nov 2024 01:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 01:17 AM IST
विज्ञापन
SDM Sadar conducted an investigation for recovery of outstanding royalty
मिर्जापुर। जिले के ईंट भट्ठों पर बकाया रायल्टी की वसूली के लिए बृहस्पतिवार को एसडीएम सदर गुलाब चंद्र के नेतृत्व में टीम ने तहसील क्षेत्र के 97 से ईंट भट्ठों पर छापा मारकर जांच की। इस दौरान एसडीएम ने भट्ठा संचालकों को 24 घंटे के अंदर बकाया जमा नहीं करने पर ईंट भट्ठा सीज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र में 100 के आसपास ईंट भट्टा संचालित हैं। इन पर करीब 51 लाख रुपये का बकाया है। कुछ ईंट भट्ठा संचालक कई साल से रायल्टी का भुगतान नहीं कर रहे हैं। इसकी जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व एडीएम शिवप्रताप शुक्ल ने एसडीएम को कार्रवाई कर बकाया वसूली का निर्देश दिया। जिलाधिकारी के निर्देश पर एसडीएम सदर की टीम ने बृहस्पतिवार को सुबह से ही ईंट भट्ठों पर जांच का अभियान शुरू कर दिया। एसडीएम बृहस्पतिवार को सुबह जब ईंट भट्ठे पर पहुंचे तो वहां मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। यह मालूम होने पर बकाया रायल्टी की वसूली के लिए टीम आई है, ईंट भट्ठा संचालक ने भुगतान के लिए समय मांगा, लेकिन एसडीएम ने कार्रवाई की बात की। चेतावनी दी कि 24 घंटे में बकाया रायल्टी का भुगतान नहीं करने पर ईंट भट्ठा सीज कर दिया जाएगा। इसके बाद शाम तक 12 ईंट भट्ठों से 10 लाख रुपये की वसूली की गई। एसडीएम गुलाब चंद्र ने बताया कि पूरा बकाया नहीं जमा करने पर संबंधित ईंट भट्ठे को सीज कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed