फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scored 234 points to make Adalhat region the overall champion, claimed the trophy

Mirzapur News: 234 अंक प्राप्त कर अदलहाट क्षेत्र बना ओवरआल चैंपियन, ट्राफी पर जमाया कब्जा

Sat, 18 Oct 2025 01:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Scored 234 points to make Adalhat region the overall champion, claimed the trophy
चैंपियन टीम को ट्राफी प्रदान करती ब्लाक प्रमुख जमालपुर मंजू सिंह।-सोशल मीडिया।
जमालपुर। देवकली इंटर कॉलेज में आयोजित माध्यमिक विद्यालयी जनपदीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में अदलहाट क्षेत्र 234 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चैंपियन बना। 222 अंकों के साथ जरगो क्षेत्र दूसरे नंबर पर रहा। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मंजू सिंह ने ओवरऑल चैंपियन अदलहाट क्षेत्र को विजेता ट्राफी सौंपा।
विज्ञापन

सीनियर बालक वर्ग में जरगो क्षेत्र के शिवम गुप्ता 100, 200 एवं 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, दीपक साहू गंगा क्षेत्र 800, 1500 एवं 3000 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान, सीनियर बालिका में गुड़िया एवं आशिया अदलहाट क्षेत्र चैंपियन रहे। जूनियर वर्ग बालिका वर्ग में साक्षी यादव अदलहाट क्षेत्र 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़ में प्रथम, महिमा साहू नगर क्षेत्र 100, 200 एवं लांग जंप में प्रथम स्थान प्राप्त कर चैंपियन रहीं। जूनियर बालक वर्ग में नितिन यादव नगर क्षेत्र, सब जूनियर बालिका वर्ग में अपराजिता जरगो क्षेत्र एवं बालक वर्ग में आदित्य नगर क्षेत्र चैंपियन रहे। सब जूनियर बालक वर्ग में नगर क्षेत्र 27 अंक एवं बालिका वर्ग में जरगो क्षेत्र 38 अंक, जूनियर बालिका वर्ग में जरगो क्षेत्र 36 अंक एवं बालिका वर्ग में अदलहाट क्षेत्र 75 अंक और सीनियर बालक वर्ग में जरगो क्षेत्र 60 अंक एवं बालिका वर्ग में अदलहाट क्षेत्र 92 अंकों के साथ चैंपियन रहे। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख आनंद सिंह बंटू, प्रधानाचार्य महेंद्र प्रसाद दुबे, राजवन सिंह, सतीश चंद, केशव प्रसाद सिंह, मदन मोहन त्रिपाठी, प्रमोद पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed