फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scorching death under suspicious circumstances

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसी की मौत

Sun, 28 Jun 2020 06:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
Scorching death under suspicious circumstances
अहरौरा। थाना क्षेत्र के सरिया बिंदानपुरा गांव में विवाहिता ने रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगा लिया। गंभीर हालत में उसे सीएचसी लाया गया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान शाम को महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी 37 वर्षीय सुनीता पत्नी गुरुदयाल सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गई। चर्चा है कि पारिवारिक कलह के कारण अपने शरीर के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा लिया। उसका पति भगवती देई स्थित प्लांट पर काम करता है। दोनों की शादी 19 वर्ष पूर्व हुई। शादी के बाद दोनों को कोई संतान नहीं हुई। संतान सुख की चाह में पति ने एक वर्ष पहले दूसरी शादी कर ली। इससे उसे पुत्र की प्राप्ति हुई। इस पर घर में आए दिन तनाव चलता रहता था। शनिवार को उसकी दूसरी पत्नी और उसकी मां भी उसके घर पर आई। जिसके बाद परिवार में विवाद हुआ। झुलसी महिला ने देर शाम को ट्रामा सेंटर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed