फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Scooty riding teacher dies after being hit by truck

ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार शिक्षक की मौत

Thu, 01 Sep 2022 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
Scooty riding teacher dies after being hit by truck
चुनार थाना क्षेत्र पिरल्लीपुर पावर हाउस के पास बुधवार को देर शाम को ट्रक के चपेट में आने से स्कूटी सवार अध्यापक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन

अहरौरा थाना क्षेत्र के अतरौली कला गांव निवासी वैभव सिंह (32) घर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में वे चुनार की ओर से आ रहे ट्रक के चपेट में आ गए। इस हादसे में वैभव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहा चालक ट्रक एक किमी दूर सड़क पर खड़ा कर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंचे कजरहट चौकी प्रभारी जयशंकर राय ने शव को कब्जे में लेकर वैभव के परिजनों को घटना की सूचना दी। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वैभव दो भाइयों में छोटे थे। राजगढ़ ब्लॉक के चौकिया में छह वर्ष पूर्व अध्यापक के पद पर तैनाती हुई थी। चुनार कोतवाल त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed