फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schemes will reach the fishermen directly: Sanjay Nishad

मत्स्य पालकों तक सीधे पहुंचेंगी योजनाएं : संजय निषाद

Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Schemes will reach the fishermen directly: Sanjay Nishad
मिर्जापुर। अब मत्स्य पालकों को योजनाओं के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सरकार ने लाभ को सीधे पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने की व्यवस्था की है। केंद्र सरकार की योजनाओं सीधा लाभ निषाद समाज को मिल रहा है। यह कहना है प्रदेश के मत्स्य विभाग के कैबिनेट मंत्री व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. संजय निषाद का। वे शुक्रवार को सिटी क्लब के सभागार में मत्स्य पालक मेला और जातीय जनगणना संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, दुर्घटना बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, मत्स्य पालक कल्याण कोष समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। कहा कि समाज के नौजवानों को आगे आना चाहिए। कहा कि उत्तराखंड की तरह उत्तर प्रदेश में भी मझवार, तुरेहा और तरमालीपासी को जातीय समूह मानकर सम्मिलित किया जाना चाहिए। इस दौरान मत्स्य विभाग की ओर से स्टॉल लगाकर लोगों योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इनसेट-
निषाद पार्टी अपने बूते पर लड़ेगी पंचायत चुनाव
पत्रकारों से बातचीत में डाॅ. संजय निषाद ने कहा कि हक की लड़ाई अब सत्ता की भागीदारी से जीती जाएगी। उन्होंने कहा कि मछुआरा आयोग का गठन कराया जाए। जातीय जनगणना के विषय में केंद्र सरकार सेंसस मैनुअल का पालन करते हुए मछुआ समाज की सही गिनती कराए। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव पर कहा कि निषाद पार्टी अपने बलबूते पर चुनाव लड़ेगी। कहा कि प्रधान, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्य के पदों पर निषाद पार्टी के कार्यकर्ता खुलकर चुनाव लड़ेंगे। हालांकि जिला पंचायत अध्यक्ष और ब्लॉक प्रमुख के पदों पर भाजपा को पूर्ववत समर्थन रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर पर विपक्षियों के बारे में कहा कि उनके पास कहने को कुछ है ही नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed