फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Schemes should be completed in a timely and quality manner

समय से व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरी कराएं योजनाएं

Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 12:19 AM IST
विज्ञापन
Schemes should be completed in a timely and quality manner
मिर्जापुर। प्रवीण कुमार लक्षकार ने सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में 50 लाख रुपये से अधिक लागत की निर्माणाधीन योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। साथ ही सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की प्रगति की भी समीक्षा किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने सीएण्डडीएस, उत्तर प्रदेश जल निगम, उत्तर प्रदेश आवास विकास परिषद, उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कारपोरेशन लिमिटेड, सेतु निगम निर्माण खण्ड सहित 10 कार्यदायी संस्थाओं के द्वारा कुल 93 स्वीकृत कार्यो की प्रगति समीक्षा की। विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओ के प्रगति की समीक्षा करते समय निर्देश दिया गया कि संबंधित एजेंसियां कार्यों को समय के अंदर व गुणवत्ता पूर्ण तरीके से पूरा करें। सासंद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना की समीक्षा बैठक में 2019-20 से 2021-22 तक में प्राप्त धनराशि के सापेक्ष स्वीकृत एवं व्यय धनराशि के कार्यो का प्रगति विवरण, कार्यदायी संस्थावार वित्तीय एवं भौतिक प्रगति एवं स्वीकृति/अवमुक्त धनराशि का विवरण, परियोजनावार प्रगति विवरण से संबंधित अनेक योजनाओ की प्रगति समीक्षा की गयी। उन्होंने कार्यो मे प्रगति लाने के लिये कई योजनाओ से संबंधित कार्यदायी संस्था या उत्तरदायी ठेकेदार एवं अधिकारियो को पत्र भेजने का निर्देश दिया गया। तो वही कुछ योजनाओं को पूर्ण करने की अंतिम तिथि समय निर्धारित की गयी। साथ ही औचक निरीक्षण, रिमांइडर, कुछ के विरूद्ध एफआईआर का निर्देश जिलाधिकारी ने दिया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी श्रीलक्ष्मी वीएस, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. पीडी गुप्ता, जिला विकास अधिकारी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मिर्जापुर। बैठक में इन योजनाओं की समीक्षा की गई। राजकीय मॉडल स्कूल बैरमपुर, महामलपुर राजकीय इण्टर कालेज बरौधा, आसरा योजनान्तर्गत कछवा में 60 नग आवास निर्माण, आईटी इंजीनियरिंग कालेज, राजकीय हाईस्कूल दांती, रैकरा मॉडल स्कूल भोजपुर, पुलिस लाइन में 200 व्यक्तियों की क्षमता की बहुमंजिली बैरक का निर्माण, ड्राईविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट का निर्माण, विन्ध्याचल में 50 व्यक्तियो की क्षमता का आश्रय भवन निर्माण, राही पर्यटक आवास गृह का सुंदरीकरण, राजकीय महाविद्यालय मझवा का निर्माण, आईटीआई परिसर में मोटर मैकेनिक व्हीकल कार्यशाला का निर्माण, चुनार में दो न्यायालय कक्ष का निर्माण, खेलो इण्डिया के अन्तर्गत मल्टीपरपज हाल का निर्माण, मड़िहान में अग्शिमन केन्द्र का निर्माण कार्य, 39वी वाहिनी पीएसी के अधिकारियों के आवास का निर्माण कार्य, विकास खण्ड मझवा, जमालपुर, राजगढ़ में कस्तूरबा गॉधी बालिका विद्यालय के परिसर में एकेडमिक ब्लाक एवं हास्टल का निर्माण कार्य, 100 बेडो का बालिका छात्रावास बरौधा जीजीआईसी एवं पड़री कस्तूरबा विद्यालय में, विन्ध्याचल में गंगा नदी किनारे पक्का स्नान घाट/दीवान घाट का निर्माण कार्य, विन्ध्याचल में वे फाइंडिंग एवं ट्रैफिक साल्यूशन की स्थापना कार्य शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed