{"_id":"583dd0754f1c1b0e1ede63ec","slug":"scarcity-of-currencies-in-banks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंकों में करेंसी नहीं, एटीएम भी बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंकों में करेंसी नहीं, एटीएम भी बंद
ब्यूरो/ अमर उजाला/ मिर्जापुर
Updated Wed, 30 Nov 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक परिसर में मंगलवार को लगी उपभोक्ताओं की भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोटबंदी के 21 वें दिन भी पैसे के लिए नगर सहित जिले के ग्रामीण अंचलों के बैंकों व एटीएम पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। वहीं मंगलवार को बैंकों में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ कम रही। कई बैंकों में करेंसी उपलब्ध नहीं होने की वजह से ग्राहकों को निराशा हाथ लगी, वहीं अधिकांश एटीएम के शटर गिरे रहे। नगर में जो एटीएम खुले थे वहां रुपये निकालने के लिए ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही।
मंगलवार की सुबह बैंक खुलने के बाद एकबारगी ग्राहकों की भीड़ उमड़ी, लेकिन शीघ्र ही नियंत्रण में हो गई। बैंकों के बाहर एवं अंदर गहमागहमी रही। अधिकतर ग्राहक बैंक में जमा व निकासी के लिए पहुंचे थे। मंगलवार को रुपये निकासी के लिए तय सीमा के पार होने के कारण बड़ी संख्या में लोग बैंक पहुंचे थे, लेकिन बैंकों में कैश नहीं होने से तमाम ग्राहकों में मायूसी छाई रही। नगर क्षेत्र के डंकीनगंज स्थित भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा पर पैसा निकालने व जमा करने के लिए ग्राहकों का तांता लगा रहा।
बैंक परिसर में एक काउंटर ऐसा भी बनाया गया था, जिस पर सिर्फ पुलिस के जवान ही अपना पैसे को निकाल व जमा कर रहे थे। बैंक के खुलते ही खाताधारकों में अंदर जाने की होड़ मच गई, इसके चलते धक्कामुक्की भी हुई। नगर के साथ ही जिले के ग्राम्यांचलों के खाताधारकों की हालत भी जस की तस है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक हो या फिर ग्रामीण बैंक, सभी खाली पड़े हुए हैं, जबकि रिजर्व बैंक आफ इंडिया की नई गाइड लाइन के मुताबिक अब खाताधारक जितना पैसा जमा करेंगे, उतना ही निकाल भी सकेंगे, लेकिन मंगलवार को यह सुविधा बैंकों में ग्राहकों को नहीं मिली।
विज्ञापन
बैंक से न तो ग्राहकों को पर्याप्त कैश मिल पा रहा है और न ही एटीएम ही अपनी उम्मीदों पर खरे उतर रहे हैं, वहीं जिस एटीएम पर पैसा निकल भी रहा था, वहां ग्राहकों की लंबी कतारें लगी रहीं। कई बैंकों में कर्मियों एवं ग्राहकों के बीच नोट निकालने व जमा कराने के नाम पर तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली, लेकिन पुलिस के हस्तक्षेप से मामला शांत हो गया।