फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Salary of three executive engineers of Electricity Corporation stopped

Mirzapur News: विद्युत निगम के तीन अधिशासी अभियंताओं का रोका वेतन

Thu, 12 Sep 2024 02:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 12 Sep 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Salary of three executive engineers of Electricity Corporation stopped
मिर्जापुर। जिलाधिकारी ने बैठक में देर से पहुंचने तथा आरआरसी का विद्युतीकरण नहीं होने पर विद्युत निगम के तीन अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोक दिया है। उन्होंने शहरी निकायों के अधिकारियों को स्वच्छता ही सेवा अभियान में स्कूलों, मोहल्लों, स्वच्छ वातावरण समितियों तथा सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सफाई मित्रों की भागीदारी सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को स्वच्छता ही सेवा अभियान की सफलता संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सीडीओ को बैठक में देर से पहुंचने तथा आरआरसी पर विद्युतीकरण नहीं किए जाने पर विद्युत निगम के तीन अधिशासी अभियंताओं का वेतन रोकने का निर्देश दिया। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता ही सेवा अभियान लोगों को भागीदारी सुनिश्चित करने के अलावा सार्वजनिक स्थानों, कार्यालयों, संस्थागत भवनों, वाणिज्य और प्रमुख बाजार, शैक्षिक संस्थाओं, पार्क, संरक्षित क्षेत्रों, तालाबों, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, विरासत वाले क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाने का निर्देश दिया।जिलाधिकारी ने अभियान के दौरान लालगंज, हलिया, मड़िहान, राजगढ़ ब्लॉक के साथ ही गंगा के किनारे गांवों में विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया, ताकि डेंगू तथा अन्य संक्रामक रोगों पर प्रभावी नियंत्रण हो सके। बैठक में एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, डीडीओ श्रवण कुमार राय, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, जिला पूर्ति अधिकारी संजय बरनवाल, डीपीआरओ संतोष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed