फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Rural society will prosper only through moral values: Mani Prasad

नैतिक मूल्यों से ही समृद्ध होगा ग्रामीण समाज : मणि प्रसाद

Sat, 31 Jan 2026 01:08 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jan 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Rural society will prosper only through moral values: Mani Prasad
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रवि नंदन दुबे की पुण्यतिथि में आयोजित संगोष्टी में मंचासीन अतिथि, स्र
लालगंज। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रविनंदन दुबे की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को कठवार गांव में संघर्ष, नैतिकता और बदलते गांव विषय पर विचार गोष्ठी हुई। मुख्य अतिथि पूर्व गृह सचिव मणि प्रसाद मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन केवल सत्ता की नहीं बल्कि समाज में चेतना संचार की लड़ाई थी। महापुरुषों के नैतिक मूल्यों को आचरण में उतारकर ही समृद्ध समाज का निर्माण संभव है। उन्होंने कहा कि सेनानियों का संघर्ष ग्रामीण परिवेश में न्याय और आत्मसम्मान की सामूहिक जीत थी। विशिष्ट अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि वर्तमान में सुविधाएं बढ़ी हैं लेकिन सामाजिक समरसता और राष्ट्रबोध को और मजबूत करना होगा। क्षेत्राधिकारी अमर बहादुर सिंह ने कहा कि सेनानियों का संघर्ष समाज में नया विश्वास पैदा करता है। अध्यक्षता करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष गंगासागर दुबे ने कहा कि सेनानी का जीवन शिक्षा और समाज के लिए मार्गदर्शक है।गोष्ठी में चंद्रमणि दुबे, चंद्रदत्त त्रिपाठी, पूर्व मेजर कैलाश दुबे, कैलाशपति त्रिपाठी, शशि भूषण दुबे ने भी विचार रखे। संचालन प्रमोद दुबे ने किया। इस दौरान महेंद्र तिवारी, त्रिलोकी सिंह, कमलेश मिश्रा, हूबलाल दुबे व बालकृष्ण मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed